आवारा कुत्तों का पीछा करना कई दोपहिया सवारों के लिए आम समस्या है। हाल ही में चीन के एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उसने अपनी बाइक पर एक लंबी छड़ी लगा रखी है। इसे ‘डॉग-बीटिंग स्टिक’ यानी कुत्ते पीटने वाली छड़ी कहा जा रहा है। जब भी कोई आवारा कुत्ता बाइक के पीछे या बगल में दौड़ता है, तो यह छड़ी उसे मारकर दूर भगा देती है।
एक्स पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नामक हैंडल से शेयर किया गया है। दावा है कि, एक चीनी व्यक्ति ने यह अनोखा उपकरण बनाया है जो आवारा कुत्तों को चेहरे और शरीर पर मारता है जब वे उसकी बाइक का पीछा करते हैं। फुटेज में एक लंबी छड़ी बाइक के पीछे या हैंडल के पास लगी दिखती है। वाहन सवार जब चलता है तो छड़ी कुत्तों को रोकने का काम करती है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि छड़ी बाइक के मूवमेंट से ऑटोमेटिक रूप से काम करती है।
कुत्तों को दौड़ते भी दिखाया गया
वीडियो में कई बार कुत्ते बाइक के पीछे दौड़ते नजर आते हैं और छड़ी के संपर्क में आने पर रुक जाते हैं या दूर चले जाते हैं। कुछ क्लिप्स में एक बच्चा भी पीछे बैठा दिखता है, जो कुत्तों के मारे जाने पर हंस रहा होता है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
यह दृश्य देखकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। इंटरनेट पर प्रतिक्रियाएं दो गुटों में बंट गईं। एक तरफ कई यूजर्स ने इसे सुरक्षा का स्मार्ट तरीका बताया। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्ते बाइक सवारों के लिए खतरा बन सकते हैं, खासकर रात में या सुनसान इलाकों में। एक यूजर ने लिखा, “जो कोई भी रात दो बजे बाइक पर कुत्तों से पीछा करवा चुका है, वह इस डिवाइस की जरूरत समझता है। इसे नुकसान रहित बना दो तो मैं खरीद लूंगा।” कुछ ने सुझाव दिया कि कुत्ते क्षेत्रीय स्वभाव के कारण टायर को दूसरे कुत्ते की तरह समझते हैं, इसलिए टायर साफ रखने से भी मदद मिल सकती है।
एनिमल लवर्स ने भी किया रिएक्ट
वहीं, एनिमल लवर्स ने इसे क्रूरता करार दिया। उन्होंने कहा कि बाइक कुत्तों से तेज चल सकती है, इसलिए छड़ी से मारना अनावश्यक है। एक कमेंट में लिखा गया, “पूरी तरह बेहोश व्यक्ति। बाइक कुत्तों से आगे निकल जाती है। अनावश्यक पशु क्रूरता। अमेरिका में ऐसे लोगों के लिए जेल है।” कुछ ने पानी के स्प्रेयर का सुझाव दिया, जो कुत्तों को बिना चोट पहुंचाए भगा सकता है। एक भारतीय यूजर ने मजाक में कहा, “भारतीय कुत्ते इतने स्मार्ट हैं कि छड़ी पकड़कर तुम्हें बाइक से गिरा देंगे।”
गौरतलब है कि, इससे पहले मुंबई में खचाखच भरी लोकल ट्रेन में डोगेश भाई को मिले ट्रीटमेंट का वीडियो वायरल हुआ था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
डोगेश भाई गए काम से ! आज पक्का होगी इनकी कुटाई, Viral Video में क्यूटनेस देख दिल हार बैठेंगे