A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोई नहीं कर सकता भाई के कंटेंट को कॉपी, Video देख लोग दूर से जोड़ लेंगे अपने हाथ

कोई नहीं कर सकता भाई के कंटेंट को कॉपी, Video देख लोग दूर से जोड़ लेंगे अपने हाथ

एक युवक ने ऐसा वीडियो बनाया जिसे देखने के बाद लोगों को हंसी तो आएगी ही मगर उसे कोई भी कॉपी नहीं कर सकता है। वीडियो को देखकर लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

funny video, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर है और उसमें से आधी जनता रील्स बनाकर पोस्ट करती है। हर दिन अनगिनत वीडियो और रील्स सोशल मीडिया पर अप्लोड होते हैं जिन्हें आप और हम देखते ही रहते हैं। कुछ लोग इतने अतरंगी वीडियो और रील्स बनाते हैं कि उन्हें देखने वाला हैरान हो जाता है और वो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। आपने भी अब तक ऐसे कई सारे वीडियो और रील्स देखे होंगे जिसमें अतरंगी चीजें देखने को मिली होगी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा और इसका कंटेंट बहुत ही अनोखा और अतरंगी है। उसे देखने के बाद आपका हैरान होना तो तय है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

बंदे ने बनाया अनोखा वीडियो

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में नजर आता है कि एक आदमी उस बंदे को मारता है। इसके बाद वो सीन हट जाता है और फिर वो बंदा जिसने वीडियो बनाया, वो स्क्रीन पर दिखता है और बोलता है, 'कितने चांटों में मैं रोने लगूंगा।' बस इसके बाद शुरु होता है उसका वीडियो जिसमें नजर आता है कि एक आदमी उस बंदे को चांटे मारने लगता है। एक, उसके बाद दूसरा, फिर तीसरा, चौथा, पांचवां और ऐसे करते हुए वो कई चांटें खाता है। अंत में नतीजा यह निकलता है कि 57 चांटों में वो रो देगा। सोशल मीडिया पर शायद यह पहला बंदा है जिसने ऐसा वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 27 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गांधी जी का असली भक्त। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे एक पर ही रो पड़ेगा ये। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या था ये। चौथे यूजर ने लिखा- ये भी कोई कंटेंट हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये बापू के एक चांटे में रो पड़ता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बिटिया रानी के जबरदस्त सिक्योरिटी गार्ड हैं, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

ये अजय देवगन की खेती कर कौन रहा है! एक साथ बैठे इन चारों को देख चकरा जाएगा आपका भी दिमाग