सोशल मीडिया की गलियों में कब क्या नजर आ जाए, कौन जानता है। हर दिन लोग कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं और फिर उसमें से वो वीडियो वायरल हो जाते हैं जो इंटरनेट की जनता का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींचते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और उन्हें देखने के बाद आपने उसके मुताबिक रिएक्ट भी किया होगा। कभी-कभी हंसी के साथ हैरान करने वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
ऐसा कहते हैं कि इस दुनिया में एक ही जैसे दिखने वाले 7 लोग होते हैं मगर अजय देवगन के केस में ऐसा नहीं है। सोशल मीडिया पर कई सारे सस्ते अजय देवगन घूमते फिरते नजर आ ही जाते हैं। कई बार तो वायरल वीडियो में कोई ऐसा शख्स दिख जाता है जिसे देख इंसान उसे असली अजय देवगन ही समझ लेता है। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा। आपको भी ऐसे वीडियो दिखे होंगे। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक साथ 4 लोग बैठे हुए हैं और सभी अजय देवगन बनकर बैठे हुए हैं। कोई 90's के लुक में बैठा हुआ है तो कोई अभी के अजय देवगन जैसा लुक लेकर बैठा हुआ है और यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @swetasamadhiya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दर्जनों के भाव में अजय देवगन मिल रहे हैं मित्रों।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये अजय देवगन की खेती कर कौन रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- तीसरा वाला तो लेटेस्ट लग रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई भुना हुआ लग रहा है, कोई उबला हुआ और कोई तला हुआ। एक अन्य यूजर ने उन्हें देख यह बताया है कि कौन किस फिल्म का लग रहा है। उसने लिखा- दिलजले, कच्चे घागे, बोल बच्चन और सुहाग।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ट्रैफिक पुलिस वाले ने रुल तोड़ते 3 लड़कों को पकड़ा, फिर जो हुआ आप खुद Video देखें
मदद ऐसी करो कि कोई आपसे मदद न ले, भाई ने कुछ ऐसा ही किया, देखें मजेदार Video