1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पैसे कमाने के लिए इससे बड़ा मोटिवेशन कोई नहीं दे सकता, वायरल Video जरा आप भी देखिए

पैसे कमाने के लिए इससे बड़ा मोटिवेशन कोई नहीं दे सकता, वायरल Video जरा आप भी देखिए

एक शख्स का बनाया हुआ वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रहा है कि उसके बचपन का एक सपना था जिसे उसने अब पूरा कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि उसका क्या सपना था जो उसने पूरा कर लिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@REBELLIOUSPARI8 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर इंसान बचपन में कुछ न कुछ सपना देखता है। वो सोचता है कि जब बड़ा हो जाऊंगा, पैसे कमाने लगूंगा तो यह जरूर करूंगा। अब बचपन से बड़े होने तक कुछ लोगों के सपने बदल जाते हैं या फिर वो उसे भूल जाते हैं तो वहीं कुछ लोग उसे कभी नहीं भूलते हैं और बड़े होने के बाद जैसे ही वो पैसा कमाने लगते हैं, वो उसे जरूर पूरा करते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रहा है उसके बचपन का एक सपना था जिसे उसने अब पूरा किया जब वो पैसे कमाने लगा। आइए आपको बताते हैं कि उसने वीडियो में क्या कुछ बताया।

वीडियो में शख्स ने क्या कुछ बताया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि वो आदमी बैठा हुआ है और उसके सामने स्ट्रॉबेरी फ्लेवर का एक फैमिली पैक आइसक्रीम रखा हुआ है। अब वो आदमी वीडियो में कहता है, 'मेरे बचपन का सपना था कि एक फैमिली पैक अकेले खाऊं, अब मैं कमा रहा हूं तो खा पा रहा हूं दोस्तों। Motivation to कमाना।' आगे वो बोलता है, 'ये मेरा फ्लैक्स है दोस्तों। बचपन में जो कटोरे में खाते थे, मैं हमेशा सोचता था कि क्या मजा आएगा जब हम फुल पैक खाएंगे, आज वो मजा मैं खुद ले रहा हूं दोस्तों।' शख्स ने अपना सपना पूरा कर लिया है और इसी कारण वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने अकेले पूरा फैमिली पैक आइसक्रीम खाकर अपना बचपन का सपना पूरा कर लिया। खुद के कमाए पैसों से अपनी पसंद की चीज खाने का मजा ही अलग होता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बड़ा खाऊ लग रहा है, पूरा ब्रिक खाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- बचपन के कई सपने छोटे होते हैं पर उन्हें पूरा करने की खुशी बहुत बड़ी होती है। तीसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल सही कहा, खुद कमाओ और जितना मर्जी खाओ।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस पंचर बनाने वाले की बुद्धि बड़ी तेज है, एक बार Video देख लेंगे तो तारीफ जरूर करेंगे

पहाड़ों में कुछ इस तरह क्रिकेट खेलते हैं लोग, Video अभी हो रहा है खूब वायरल