A
Hindi News वायरल न्‍यूज Weighing Machine का ऐसा इस्तेमाल किसी ने नहीं किया होगा, बनाने वाले भी माथा पकड़ लेंगे

Weighing Machine का ऐसा इस्तेमाल किसी ने नहीं किया होगा, बनाने वाले भी माथा पकड़ लेंगे

हमारे देश में कलाकार लोगों की कमी नहीं है और एक ऐसे ही तगड़े कलाकार की एक कलाकारी का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस कलाकारी के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/THANGA4697 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आपको दुनिया भर के अतरंगी और कलाकार लोगों की कलाकारी देखने को मिलता है और इसके लिए आपको कहीं जाना भी नहीं होता है। आप अपना काम करते-करते ऐसे लोगों की कलाकारी देख सकते हैं क्योंकि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग जुगाड़ से रोटी बेलते दिखे होंगे मगर आज वो सारे लोग फेल हो जाएंगे क्योंकि वायरल हो रहे वीडियो में सबसे अलग जुगाड़ दिखा। आप सभी ने Weighing Machine तो देखा ही होगा। वही जिस पर लोग वजन नापते हैं। अब वीडियो में दिख कुछ ऐसा रहा है कि एक महिला उसी के ऊपर रोटी बेल रही है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। वायरल वीडियो में महिला रोटी बेलने के लिए Weighing Machine का यूज करते दिखी। वीडियो इसी वजह से तो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर thanga4697 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- डॉक्टर ने बोला है, नाप-तोल के खाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- उम्मीद है कि आप उस मशीन पर खड़े नहीं हुए होगे और वैसे ही यूज नहीं किया होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- अब समझ आया, मैं Weighing स्केल का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही थी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

होली से पहले मार्केट में आई बड़ी गजब की पिचकारी, देखकर खरीदने का करेगा मन

दुनिया की सारी क्रिएटिविटी शायद शादियों में ही हो रही है, यकीन नहीं तो देख लीजिए Video