1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गरीब होने का दुख इस आदमी और बच्चों से ज्यादा कोई नहीं जानता होगा, Video सभी की आंखें कर देगा नम

गरीब होने का दुख इस आदमी और बच्चों से ज्यादा कोई नहीं जानता होगा, Video सभी की आंखें कर देगा नम

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप यही कहेंगे कि इस दुनिया में सबसे बड़ा दुख गरीब होना ही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@BABAXWALE वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर वैसे तो हंसी-मजाक के वीडियो खूब सारे वायरल होते हैं। आप भी ऐसे वीडियो देखते ही होंगे और उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते होंगे मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। आपने भी अब तक ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो जरूर ही आपकी आंखों को नम कर देगा। वीडियो बताएगा कि गरीब होना कितनी बेकार होता है। आइए फिर वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बारिश के बाद का है। शायद अभी-अभी बारिश हुई और रुकी जिसके बाद का वीडियो है। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा खुले में है और वहीं पर खाने की चीजें बना रहा है। वहीं उसके दोनों बच्चे एक लकड़ी का बड़ा सा फट्टा लिए खड़े हैं और चूल्हे को बारिश से बचाने के लिए खड़े हैं। इन लोगों की दिक्कत देखकर बहुत सारे लोगों को यह समझ में आ जाएगा कि उनकी जिंदगी कितनी अच्छी है और उनके पास खुश रहने के लिए बहुत कुछ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Babaxwale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बारिश हर किसी के लिए रोमांटिक नहीं होता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कब का और कहां का है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रैपिडो वाले के मोटापे का लड़की ने बनाया मजाक, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात

हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे! वायरल हो रहा Video हंसने पर कर देगा मजबूर