सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं, जिन्हें देख लोगों की आंखें चौंधिया जाती हैं। अब आप इसी वीडियो को ही देख लीजिए। जिसे देख आप भी सोच में पड़ जाएंगी कि पर्स का सही इस्तेमाल तो यही आदमी कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को लोग अपने दोस्त-यारों के साथ शेयर कर उन्हें भी इस आइडिया को अपनाने की सलाह दी है।
पर्स का ऐसा इस्तेमाल शायद ही कभी देखा हो आपने
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क किनारे एक पत्थर पर बैठा हुआ है। तभी उसका दोस्त अपने हाथ में शराब की बोतल लिए उसके पास आता है और उससे शराब के लिए पूछता है। शख्स तुरंत हामी भर देता है और शराब पीने के लिए साथ में लेकर चल रहे अपने जुगाड़ को वॉलेट से बाहर निकालता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स सबसे पहले अपने पैंट की जेब से पर्स निकालता है और फिर उसमें बने एक पैकेट से एक डिस्पोजल ग्लास निकालता है। ग्लास को निकालने के बाद वह उसे सीधाकर उसमें शराब भरवाता है। फिर वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है।
वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने खूब लिए मजे
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @hutiyagram नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई के पर्स में सारा जुगाड़ है। दूसरे ने लिखा- भाई बोतल रखने का भी जुगाड़ बना लो। तीसरे ने लिखा- पर्स का सही इस्तेमाल तो ये भाई ही कर रहा है।
ये भी पढ़ें:
लव मैरिज से होने वाले साइड इफेक्ट्स शख्स ने एक-एक कर गिनवाए, Video पर लोग कमेंट कर ले रहे चटकारे
Video: सड़क पर खेल रही बच्ची पर टूट पड़े कुत्ते, हाथ-पैर नोंचा फिर घसीटकर ले जाने लगे, चीख सुन महिला ने बचाई जान