1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा गजब का दिमाग हर कोई नहीं लगा सकता है, आप भी देखें वायरल Video

ऐसा गजब का दिमाग हर कोई नहीं लगा सकता है, आप भी देखें वायरल Video

एक कार का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसके बैक कैमरे को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे और सोचेंगे कि यह महान हस्ती कौन है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/RIZWAN_MEERUT वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक ऐसा चलता फिरता अड्डा है जहां कभी भी कंटेंट कम नहीं होता है। इंसान का डेटा खत्म हो जाता है, वो फोन चलाते-चलाते थक जाता है मगर कभी भी वीडियो और पोस्ट खत्म नहीं होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो किसी न किसी दिन आपने भी नोटिस किया होगा कि स्क्रोल करते-करते आप थक गए होंगे मगर पोस्ट खत्म नहीं हुआ होगा और उन सभी पोस्ट के बीच में कुछ वायरल पोस्ट भी देखने को मिलते हैं जो हमारा ध्यान खींच ही लेते हैं क्योंकि ऐसा कुछ हमने अपनी नजरों से पहले नहीं देखा होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

आपने कई सारी गाड़ियां ऐसी देखी होंगी जिसमें बैक कैमरा लगा होता है। बैक कैमरे की मदद से गाड़ी को पीछे करने में आसानी होती है लेकिन सोचिए कि आपके पास ऐसी गाड़ी है जिसमें पीछे कैमरा नहीं लगा हुआ है तो आप क्या करेंगे। अब आप क्या करेंगे तो विषय छोड़ देते हैं और जुगाड़ करने वाले क्या करेंगे, वो बताते हैं। जो जुगाड़ करने वाले लोग हैं, वो गजब का दिमाग लगाएंगे जैसा एक बंदे ने लगाया। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदे ने अपनी कार में पीछे CCTV कैमरा लगवा दिया है। अब किसी ने ये देखा और वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rizwan_meerut नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- CCTV कैमरा ही कहदे। दूसरे यूजर ने लिखा- गाड़ी से महंगा CCTV लगवा रखा है भाई ने। तीसरे यूजर ने लिखा- बैक कैमरा नहीं CCTV कैमरा। चौथे यूजर ने लिखा- आप CCTV कैमरे की निगरानी में हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हसीन वादियों में कुछ इस तरह दिखा शख्स कि Video हो गया वायरल, जानें लोगों ने क्या कहा?

बस जीवन में इतना टेंशन फ्री होना चाहिए! वायरल Video पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन, आप भी देखिए