1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कला हर किसी के पास नहीं होती है, ताई का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

ये कला हर किसी के पास नहीं होती है, ताई का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपका हंसना तो तय है। वहीं कई दूसरे लोग वीडियो को देखने के बाद मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA आराम से बैठकर बातचीत करती दिखी दो महिलाएं

सोशल मीडिया की दुनिया अतरंगी है और यहां दुनिया की सभी अतरंगी चीजें आपको देखने को मिल ही जाती है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर एक से एक वीडियो हर रोज आते होंगे। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए अतरंगी हरकत करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी कमाल के पोस्टर्स वायरल होते हैं तो कभी भेजा हुआ मजेदार मैसेज वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो सबसे अलग है और ऐसा नजारा आपको सिर्फ गांवों में ही देखने को मिल सकता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी गांव का है। एक घर के बाहर भैंसें बंधी हुई है और वहीं दो महिलाएं बैठकर आपस में बात कर रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि बात करने से वीडियो कैसे वायरल हो गया। दरअसल एक महिला तो आराम से बैठी हुई है मगर जो दूसरी महिला उसके सामने बैठी हुई है, उसके सिर पर गोबर से भरी हुई टोकरी रखी हुई है। उस टोकरी को पकड़े बिना महिला ने सही से बैलेंस किया हुआ है और वो बात करने में लगी हुई है। ऐसा लगता है जैसे सबसे गंभीर विषयों में से एक पर दोनों के बीच में बातचीत हो रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @askshivanisahu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'गोबर बाद में फेंक आएंगे, अभी अपनी जेठानी की बुराई कर लेती हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये काफी बातूनी महिला लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- घर घर की कहानी है। तीसरे यूजर ने लिखा- पृथ्वी के बाद दूसरा स्थान महिलाओं का ही है सहनशक्ति में। चौथे यूजर ने लिखा- वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है। वहीं कई अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

Work From Car: लैपटॉप ऑन करके कार चलाती दिखी महिला, Video हुआ वायरल तो हुई कार्रवाई

नशे में धुत हो गया लड़का तो दोस्तों ने इस तरह निभाई दोस्ती, Video जमकर हो रहा है वायरल