1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नशे में धुत हो गया लड़का तो दोस्तों ने इस तरह निभाई दोस्ती, Video जमकर हो रहा है वायरल

नशे में धुत हो गया लड़का तो दोस्तों ने इस तरह निभाई दोस्ती, Video जमकर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 13, 2025 03:26 pm IST,  Updated : Feb 13, 2025 03:26 pm IST

अभी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को लोग सच्ची दोस्ती को तौर पर शेयर कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है। आप जिसे देखेंगे वो आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएगा। कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो हर कोई अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाकर बैठा है। यहां तक की बच्चे भी सोशल मीडिया पर हैं। कई बच्चे तो अपने व्लॉग के कारण वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगलुर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो आते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई और स्टंट का। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। तो आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे लोग सच्ची दोस्ती का उदाहरण बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का स्कूटी को चला रहा है, दूसरा लड़का उसके पीछे बैठा हुआ है और तीसरा लड़का उस पीछे वाले की पीठ पर लदा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर यह पता चल रहा है कि वो शख्स नशे में धुत है और उसे कोई होश नहीं है। ऐसे में उसके बाकी दोस्तों ने इस तरह घर ले जाकर अपना दोस्ती निभाई। मगर इस तरह स्कूटी पर जाना खतरनाक है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'His name is John Cena' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जिम्मेदार दोस्त। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ने ज्यादा फूंक लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- बीच में बैठा भी तो सकते थे। चौथे यूजर ने लिखा- सही है यार ये तो। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

इस लड़के को मौत का जरा सा भी डर नहीं है, किया ऐसा स्टंट जिसे देख पलक झपकाना भूल जाएंगे आप

बस में नहीं मिली सीट तो लगेज एरिया में बैठ गए लोग, Video सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।