1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेटी बाद में बचाओ, बेटे बचाओ पहले! लड़के की हरकत देख घूम जाएगा आपका सिर, देखें Video

बेटी बाद में बचाओ, बेटे बचाओ पहले! लड़के की हरकत देख घूम जाएगा आपका सिर, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 13, 2025 11:30 am IST,  Updated : Feb 13, 2025 11:32 am IST

एक लड़के का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो अपना माथा पकड़कर कहीं कोने में बैठ जाएंगे और सोचने लगेंगे कि लड़कों को ये क्या होता जा रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया यूजर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको पता ही होगा कि सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। उसमें से कई वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और फिर जब इंटरनेट यूजर्स का ध्यान उस वीडियो पर पड़ता है तो वो वायरल भी होता ही है। वीडियो जब वायरल होता है तो उसके कंटेंट के मुताबिक लोग रिएक्ट भी करते हैं मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी नजर आ जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग यह सोचने लगते हैं कि इस पर अब क्या ही बोला जाए। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे और अगर नहीं देखा हो तो फिर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देख लीजिए।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का कहीं बैठा हुआ है और रील बना रहा है। मगर वीडियो के शुरू होते ही उसे देखने वाला हैरान हो जाएगा। लड़के ने बीच की मांग निकाली हुई है और उस मांग में उसने सिंदूर भी भरा हुआ है। इसके बाद वो उस सिंदूर को अपने बालों से ढक देता है और फिर वो 'बिन तेरे सनम' गाने पर लड़कियों की तरह एक्टिंग करने लगता है। पूरे वीडियो में वो यही करता हुआ नजर आता है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अभी वायरल हो रहा है। आप भी उस वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @pb3060 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बेटी बाद में बचाओ, बेटे बचाओ पहले।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने हंसने वाली इमोजी को और अलग-अलग GIF के जरिए कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

इसकी बॉडी नहीं बनी तो फिर किसी की नहीं बनेगी, वायरल Video हंसने को कर देगा मजबूर

CCTV कैमरे का ऐसा इस्तेमाल शायद ही किसी ने किया होगा, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।