1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो टीचर होकर छात्राओं से पैर दबवा रही है, क्लास के कैमरे में कैद हो गई मैडम जी की पूरी हरकत

ये देखो टीचर होकर छात्राओं से पैर दबवा रही है, क्लास के कैमरे में कैद हो गई मैडम जी की पूरी हरकत

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 12, 2025 01:37 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 01:37 pm IST

अभी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो मध्य प्रदेश के सिवनी का है। वहां के एक कन्या परिसर में पढ़ाने वाली टीचर नन्ही छात्राओं से अपने पैर को दबवाते हुए नजर आ रही हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
छात्राओं से पैर दबवाती दिखी महिला टीचर Image Source : INDIA TV

हर मां-बाप यह चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छी पढ़ाई करके अपने भविष्य में अच्छे पदों पर नियुक्त हो जाएं ताकि उनका जीवन सुधर जाए। इसके लिए सभी लोग अपनी क्षमता के मुताबिक अच्छे से अच्छे स्कूल में उनका दाखिला करवाते हैं और उन्हें वहां पढ़ने के लिए भेजते हैं। लोग उस स्कूल की टीचर्स पर पूरा भरोसा करते हैं कि वो उनके बच्चों को अच्छे से पढ़ाएंगे मगर सोचिए क्या हो अगर उन्हीं में से कोई टीचर आपके बच्चे को पढ़ाने की जगह अपने पैर दबवाने लगे। हैरान हो गए मगर ऐसा एक मामला मध्य प्रदेश के सिवनी से सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो छात्राओं से अपने पैर दबवाती नजर आ रही है। आइए आपको पहले यह बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया और फिर बताते हैं कि पोल खुलने के बाद महिला टीचर का क्या कहना है।

नन्हीं छात्राओं से पैर दबवाती दिखी टीचर

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कुल तीन अलग-अलग वीडियो हैं। दो वीडियो में वो बच्चों से अपने पैर दबवाती नजर आ रही हैं। पहले वीडियो में नजर आता है कि महिला टीचर एक बेंच पर बैठी हुई हैं और कुछ नन्ही छात्राएं नीचे बैठकर उस महिला टीचर के पैर दबा रही हैं। दूसरे वीडियो में नजर आ रहा है कि टीचर जमीन पर एक दरी पर बैठी हुई है। उनके पैरों पर एक किताब रखा हुआ है और सामने बैठी छात्राएं उनके पैर को दबा रही हैं। मैडम जी की यह पूरी हरकत क्लास में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब वायरल हो रहा है।

पोल खुलने पर भड़क गई मैडम

जब छात्राओं के परिजनों को मैडम की हरकत के बारे में पता चला और उन्होंने उनसे पूछा तो उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया। वो उन लोगों से कहती है कि आप अगर मुझे हटाना चाहते हैं तो हटा दीजिए। इतना ही नहीं वीडियो में महिला यह भी कहती है, 'मैं ही तो हटूंगी, ज्यादा से ज्यादा क्या होगा। और कुछ होगा? मैं यहां से हटकर कहीं और नौकरी करूंगी। आप मुझ पर गलत इल्जाम मत लगाओ।' आपको बता दें कि यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सिवनी का है जहां शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या इंग्लिश मीडियम कन्या परिसर का है जहां महिला टीचर बच्चियों से अपने पैर को दबवाती नजर आई। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

(सोनू गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

यमराज संग उठना बैठना है चचा का! वायरल Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

लड़कों के साथ ऐसा ही होता है! शख्स ने बनाया ऐसा कंटेंट कि लोग कर रहे हैं रिलेट, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।