1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आइला सेम टू सेम, शादी करते दूल्हा और दुल्हन को देख आपका भी सिर चकरा जाएगा, देखें वायरल Video

आइला सेम टू सेम, शादी करते दूल्हा और दुल्हन को देख आपका भी सिर चकरा जाएगा, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 12, 2025 11:35 am IST,  Updated : Feb 12, 2025 11:49 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। आपने कभी भी ऐसा कुछ अपनी आंखों से नहीं देखा होगा।

Screen Grab- India TV Hindi
शादी करते जुड़वा दूल्हे और दुल्हन का वीडियो वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दिन ऐसा नहीं जाता होगा जब लोग कोई वीडियो या फिर फोटो पोस्ट न करते हों। हर दिन लोग न जाने कितने ही वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं में से कुछ जो बहुत यूनिक या फिर ध्यान खींचने वाले होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर रेगुलर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वायरल पोस्ट देखे होंगे। किसी पोस्ट में मजेदार होर्डिंग नजर आया होगा तो किसी पोस्ट में गजब का जुगाड़ देखने को मिला होगा। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये आपको हैरान कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर शादी हो रही है। दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हुए हैं और शादी की रस्में पूरी हो रही हैं। मगर वीडियो के वायरल होने का कारण उनके पीछे खड़ी दूसरी जोड़ी है। मंडप में बैठी जोड़ी के पीछे जो जोड़ी खड़ी है, वो बिल्कुल उनके जैसी लग रही है। मतलब दोनों दूल्हे और दोनों दुल्हन एक जैसी ही लग रही हैं। आप जब दोनों को दूर से देखेंगे तो आपको लगेगा का आप कोई फिल्म देख रहे हैं जिसमें डबल रोल का सीन चल रहा है। और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर 3.idiotes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा हुआ है, 'Ctrl C + Ctrl V.' टेक्स्ट के जरिए भी यही कहा जा रहा है कि दोनों एक जैसे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डबल रोल तो दूसरे यूजर ने लिखा- एक जुड़वा की शादी दूसरे जुड़वा से हो रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सब एक जैसे हैं तो चौथे यूजर ने लिखा- कॉपी पेस्ट हैं। वहीं कई यूजर्स ने हैरान होने वाले तो कई ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

महाकुंभ में फोन चार्ज कर पैसे छाप रहा है लड़का? वायरल Video देख लोगों ने बताई सच्चाई

नींबू और शहद से भी नहीं घटा वजन तो हर्ष गोयनका ने कसा तंज, पोस्ट हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।