1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 2.5 फीट के दूल्हे ने 3 फीट की दुल्हन संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Video

2.5 फीट के दूल्हे ने 3 फीट की दुल्हन संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 13, 2025 11:55 am IST,  Updated : Feb 13, 2025 12:07 pm IST

पोला मलिक नाम के शख्स की शादी का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है वो अपनी पत्नी के साथ बहुत खुश है।

Screen Grab- India TV Hindi
2.5 फीट के दूल्हे ने 3 फीट की दुल्हन से की शादी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया अपने यूजर्स को हर तरह का वीडियो और फोटो दिखाता है। कब कौन सा पोस्ट सामने नजर आ जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम वायरल और पोस्ट हुए वीडियो को देखते ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा भी न जाने कितने तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। खैर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इन सभी से बहुत अलग और अच्छा है। आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल हुआ पोला मलिक का वीडियो

आपने सोशल मीडिया पर शादी के एक से एक वीडियो देखे होंगे। किसी शादी का वीडियो दुल्हन की एंट्री के कारण वायरल होता है तो किसी शादी का वीडियो दुल्हा और दुल्हन के डांस के कारण वायरल होता है। मगर अभी एक कम कद को जोड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि डांस फ्लोर पर दूल्हा और दुल्हन एक साथ खड़े हैं। दूल्हा और दुल्हन दोनों की लंबाई काफी कम है और उन्हें अपने कद के मुताबिक सही पार्टनर मिल गया जिस कारण वो एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। शायद यही कारण है कि उनका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @haryanvitai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पोला मलिक का ब्याह सुर्खियों में है। पोला मलिक की लम्बाई 2.5 है। गांव सरसा जिला कुरुक्षेत्र के पोला मलिक 5 किले का मालिक हैं और उनकी शादि जालंधर की रहने वाली कनाडा NRI 3 फीट की सुप्रीत कौर से हुई है। दोनों की फेसबुक से दोस्ती हुई थी।'

ये भी पढ़ें-

बेटी बाद में बचाओ, बेटे बचाओ पहले! लड़के की हरकत देख घूम जाएगा आपका सिर, देखें Video

इसकी बॉडी नहीं बनी तो फिर किसी की नहीं बनेगी, वायरल Video हंसने को कर देगा मजबूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।