1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस में नहीं मिली सीट तो लगेज एरिया में बैठ गए लोग, Video सोशल मीडिया पर वायरल

बस में नहीं मिली सीट तो लगेज एरिया में बैठ गए लोग, Video सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 13, 2025 12:58 pm IST,  Updated : Feb 13, 2025 12:58 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग बस के लगेज एरिया में बैठे हुए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं और जो वीडियो सबसे अलग और ध्यान खींचने वाला होता है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अब वो प्लेटफॉर्म चाहे एक्स हो, इंस्टाग्राम हो या फिर फेसबुक हो, वीडियो हर जगह वायरल होता है। अलग-अलग समय पर ही सही लेकिन अधिकतर लोगों की फीड पर वीडियो पहुंच भी जाता है। आप अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो और कंटेंट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचने के कई साधन हैं। लोग अपनी कार या बाइक से भी जाते हैं, कई लोग बस और ट्रेन का भी सहारा लेते हैं। मगर जब लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कहीं जाना हो और उन्हें सीट नहीं मिलती तो वो अपना प्लान कैंसल कर देते हैं। लेकिन वायरल वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि कई लोग बस के लगेज एरिया में बैठे हुए हैं। अब यह वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है मगर ऐसा दावा किया जा रहे है कि ये लोग महाकुंभ जा रहे हैं। अभी महाकुंभ जाने के लिए ऐसे ही मारा-मारी चल रही हो तो हो भी सकता है कि वीडियो वहीं जाने वाले लोगों का हो। खैर हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ramcharn4942 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो का काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये मरने का जुगाड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- इस बस के ऊपर कार्यवाही किया जाए। तीसरे यूजर ने लिखा- इसकी गाड़ी को सीज करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- लाइफ को ऐसे जोखिम में डालकर यात्रा नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

2.5 फीट के दूल्हे ने 3 फीट की दुल्हन संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Video

बेटी बाद में बचाओ, बेटे बचाओ पहले! लड़के की हरकत देख घूम जाएगा आपका सिर, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।