1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर दिखाने वाली हर चीज असली नहीं होती, वायरल Video देख आप भी होंगे सहमत

सोशल मीडिया पर दिखाने वाली हर चीज असली नहीं होती, वायरल Video देख आप भी होंगे सहमत

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि सोशल मीडिया पर जो भी दिखता है, उसे असली नहीं समझना चाहिए। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में घूमते हुए हर रोज कुछ न कुछ ऐसा मिल ही जाता है जो इंसान ने पहले नहीं देखा होता है। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और वहां दिन में कुछ समय तो बिताते ही होंगे। वहां फिर आप एक से बढ़कर एक वीडियो भी देखते होंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखा होता है। हर दिन कई वीडियो को पोस्ट किया जाता है और फिर उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का और लड़की साथ में बैठे हुए हैं और दोनों रील या फिर वीडियो बना रहे हैं। लेकिन वो कहते हैं कि सोशल मीडिया पर जैसा दिखता है जरूरी नहीं कि वो सच ही हो। इस वीडियो को देखकर यह बात समझ में आ गई। लड़के के साथ जो दूसरा है, वो कोई लड़की नहीं बल्कि वो भी एक लड़का है। उसने सिर पर कपड़ा बांधा हुआ और उसकी दाढ़ी नहीं है तो वो दिखने में बिल्कुल लड़की दिखता है। लेकिन अंत में खुद ही अपना पोल खोलता है। इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म @purkharam36 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसलिए कहते हैं सोशल मीडिया पर दिखाने वाली हर चीज असली नहीं होती।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जज्बात बदल दिए। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही फनी वीडियो है।

ये भी पढ़ें-

प्यार एक कला है....; ऑटो के पीछे लिखवाई गजब की लाइन, फोटो हुई वायरल

लड़ाई के बीच बस ड्राइवर ने लिया बड़ा अनोखा फैसला, लोग बोले- 'उसने सही काम किया'