1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिर्फ औरत ही नहीं मर्द भी रोते हैं, वायरल Video आपको भी कर देगा भावुक

सिर्फ औरत ही नहीं मर्द भी रोते हैं, वायरल Video आपको भी कर देगा भावुक

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो मर्दों को जरूर भावुक कर देगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और शख्स ने क्या जानकारी दी।

Railway Station viral video- India TV Hindi
Image Source : IG/TILAKDEVDUBEY रेलवे स्टेशन पर रोता दिखा आदमी

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया का यूज करता है। लोग सोशल मीडिया पर मनोरंजन खोजते हैं और इसके साथ ही कई बार लोग अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाते भी हैं। लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिख जाता है जो उनका ध्यान खींच लेता है, उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर इसलिए पोस्ट करते हैं ताकि दूसरों की भी नजरें उस पर पड़े और वो भी रिएक्शन दें। ऐसे वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक रेलवे स्टेशन का है। वीडियो में एक बंदा नजर आ रहा है जो एक बैग को लिए एक जगह पर बैठ रहा है और उसकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं। वो मुंह से आवाज निकाले बिना रो रहा है और अपने मन के दुख को कम करने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करने वाले शख्स ने बताया, 'आज मैं बोरीवली में अपनी ट्रेन का इंतज़ार कर रहा था। कुछ देर बाद, मैंने अपनी बाईं ओर देखा,
एक और आदमी चुपचाप बैठा है... सिर झुका हुआ और आंखें नम, वह रो रहा है...वह चुपचाप रो रहा है। मैं उसके पास जाकर पूछा कि क्या वो ठीक है... वो ज्यादा कुछ नहीं कहता, बस कहता है, "बस याद आ गया कुछ... पूछने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।" मैं इसे पोस्ट नहीं करना चाहता था क्योंकि ये उसका निजी पल है। और मुझे ऐसा करने का कोई हक़ नहीं है... लेकिन फिर भी सही है या गलत, दुनिया को पता होना चाहिए। शायद मैं कुछ दिन बाद इसे डिलीट कर दूं।'

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर tilakdevdubey नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 54 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अगली बार आप किसी को ऐसे देखो तो पूछना कि अगर आप गले लगा सको तो। दूसरे यूजर ने लिखा- खुशी हुई कि आपने उससे बात की। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लड़कों को अकसर न संभालने वाले मिकते हैं और न ही समझने वाले।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चचा के आगे तो रॉकी भाई का भी AURA माइनस में चला जाएगा, आप खुद ही देखिए Video

ऐसे नमूनों की फोटो पर जल्दी ही हार चढ़ जाता है, Video देख आप भी हामी भरेंगे