आज हम आपको मीम के उन चर्चित चेहरों से मिलवाने जा रहे हैं। जो पूरी दुनिया में मीम्स की दुनिया का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये लोग सालों पहले मीम का हिस्सा बन गए। आज हम देखेंगे कि बितते वक्त के साथ ये लोग कितना बदले और अब ये लोग दिखते कैसे हैं।
Image Source : Social Mediaमोहम्मद सरीम अख्तर
इन जनाब का नाम मोहम्मद सरीम अख्तर है। ये पाकिस्तान के रहने वाले है और इनकी ये तस्वीर तब मीम बन गई जब ये पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच को देखने गए थे। उस वक्त पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी आसिफ अली ने ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन का कैच छोड़ दिया। जिसके बाद एक फैन के तौर पर वह निराश हो गए और कैमरों में उनकी ये भावना कैद हो गई।
Image Source : Social Mediaक्लो क्लेम
इस लड़की को आपने अक्सर मीम्स में देखा होगा। इस लड़की का नाम क्लो क्लेम है। ये तब सोशल मीडिया पर मीम का हिस्सा बन गई, जब इसके परिवार ने कार के पीछे क्लो और उसकी बहन के लिए एक डिज्नी सरप्राइज आउटिंग पार्टी का आयोजन किया और उसने ‘साइड आईइंग’ एक्सप्रेशन दिया।
Image Source : Social Mediaकायोडे इवुमी
'रोल सेफ/आरएस' के नाम से मशहूर कायोडे इवुमी का 'थिंक अबाउट इट' मीम BBC 3 पर प्रसारित हुड डॉक्यूमेंट्री सीरीज से सामने आया।
Image Source : Social Mediaटेलर आर्मस्ट्रांग
मीम की दुनिया में ये महिला भी बहुत मशहूर है। इस महिला का नाम टेलर आर्मस्ट्रांग है। यह मीम सीजन 2 रियल हाउस वाइव्स बेवर्ली हिल्स के एक सीन से लिया गया है, जो ब्रैंडी द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुआ था। टेलर की आंखों में आंसू हैं और वह कैमिली ग्रामर पर चिल्ला रही है।
Image Source : Social Mediaगैविन थॉमस
इस लड़के का भी मीम आपने कहीं ना कहीं जरूर देखा होगा। इसका नाम है गैविन थॉमस। मीम की दुनिया में ये अपने 'नकली मुस्कान' की वजह से फेमस हो गया। जब गैल्विन थॉमस के पिता ने उसके सिर पर एक गिरगिट को रख दिया था। डर के साथ इस लड़के के चेहरे पर आई मुस्कान ने इसे मीम का हिस्सा बना दिया।
Image Source : Social Mediaजुआन जोया बोरजा
इन महाशय का नाम जुआन जोया बोरजा है और ये एक स्पेनिश कॉमेडी एक्टर हैं। ये पूरी दुनिया में अपनी अजीबोगरीब हंसी की वजह से छा गए। ये तब हुआ जब वे जीसस क्विंटेरो के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू दे रहे थे।
Image Source : Social Mediaयाओ मिंग
इस शख्स के मीम तो आप सालों से देखते आ रहे होंगे और ये पूरी दुनिया में छाया हुआ है। इस शख्स को "फादर ऑफ मीम्स" भी कहा जाता है। इस शख्स का नाम याओ मिंग है और ये चीन के एनबीए बास्केटबॉल खिलाड़ी है। ये शख्स मीम का हिस्सा तब बन गया, जब याओ मिंग और उनके टीम के एक साथी ने प्रेस के साथ एक मूर्खतापूर्ण इंटरव्यू किया, जहां वे खूब खिलखिलाते हुए हंसते दिखाई दिए।
ये भी पढें:
तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल
पति से बोला था थोड़ी सी सब्जी लाने को, पूरी दुकान उठा लाए, परेशान भाभी जी को देख लोगों ने दी फिर से बेचने की सलाह