1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं बीवी का डर, वायरल Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी, आप भी देखिए

इसे कहते हैं बीवी का डर, वायरल Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी, आप भी देखिए

सड़क पर चलती एक कार का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद किसी की हंसी नहीं रुकी। आप भी वीडियो देखेंगे तो हंसने लगेंगे। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/DIVYANSH_VINAYEK_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को कभी बोर नहीं होने देता है क्योंकि यहां पर तरह-तरह के अतरंगी और ऐसे पोस्ट देखने को मिल जाते हैं जो लोगों को हंसने को मजबूर कर देते हैं। आप भी सोशल मीडिया एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा करते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे कई वीडियो आते होंगे जिन्हें जितनी बार देखो, उतनी बार हंसी आती है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया जो वायरल हो गया है।

उचित दूरी बनाए रखें वरना

आपने सड़क पर चलते ट्रक-टेम्पो आदि जैसे वाहनों के पीछे 'Keep Distance' लिखा हुआ तो खूब देखा होगा। अपनी गाड़ी को नुकसान ने पहुंचे इसलिए लोग ऐसा लिखवाते हैं लेकिन अभी कुछ एकदम अतरंगी दिखा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने अपनी कार के पीछे वाले शीशे पर एक इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम लगवाया हुआ है और उस पर लिखा आ रहा है, 'Plz Keep Distance, बीवी पीटेगी मुझे अगर गाड़ी लग गई तो।' इसके बाद अंत में रोने वाली इमोजी भी आती हैं। अब किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर divyansh_vinayek_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 17 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद खूब सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वहीं कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्रेजी हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- पुराना अनुभव है। तीसरे यूजर ने लिखा- VIP नंबर लेक गाड़ी टूटने का डर है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

73 साल की उम्र में भी दादी बड़ी फिट हैं, Video ने खींचा लाखों लोगों का ध्यान

स्कूटी पर बैठे लोग तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा कुछ देखा है? Video हो रहा है वायरल