1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आजकल शादियों में अलग ही ट्रेंड चल रहा है, अब आप इसी Video को देख लीजिए

आजकल शादियों में अलग ही ट्रेंड चल रहा है, अब आप इसी Video को देख लीजिए

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो शादी के दौरान का है। वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप भी सोचेंगे कि शादी में क्या-क्या ट्रेंड आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। आपको लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन देखने को मिल जाएगा, उसमें अनलिमिटेड डेटा का रिचार्ज भी नजर आएगा और जब इतना सब होगा तो जाहिर है कि लोग सोशल मीडिया पर तो होंगे। आजकल तो बच्चे भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिताते ही होंगे जहां आप देखते होंगे कि तरह-तरह के वीडियो और फोटो लोग पोस्ट करते हैं। उसमें से ही कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दूल्हा और दुल्हन का वरमाला होने वाला है मगर ये काफी यूनिक अंदाज में हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि दोनों एक मूविंग प्लेटफॉर्म पर हैं जो धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। जैसे ही दोनों करीब आते हैं तो वो मिलकर एक दिल बन जाता है। अब यह कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मगर वीडियो वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसी को कहते हैं टूटे हुए दिल का जुड़ना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 41 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आजकल यह क्या क्या चल गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल शादियों में अलग ही ट्रेंड चल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब शादी कम, नौटंकी ज्यादा होती है। चौथे यूजर ने लिखा- आजकल शादी विवाह में यह सब दिखावा लोग ज्यादा ही करते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

यमराज का बेटा है! लड़के की हरकत आपके भी उड़ा देगी होश, Video वायरल