सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम ऐसे पोस्ट देखे ही होंगे जिसकी आपने कल्पना नहीं की होगी या फिर ऐसा कुछ पहले नहीं देखा होगा। जुगाड़ से लेकर खतरनाक स्टंट तक के तमाम वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में लड़का जो काम करते हुए नजर आता है, वो आपने शायद ही किसी को करते हुए देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
शायद ही कोई ऐसा आदमी होगा जो मधुमक्खी और उसके डंक से न डरता हो। लोगों को शहद तो पसंद आता है मगर मधुमक्खी से हर कोई डरता है। मगर वायरल वीडियो में नजर आ रहा लड़का मधुमक्खी से जरा सा भी डरता नहीं दिख रहा है। वीडियो में दिखता है कि सीलिंग फैन के एक ब्लेड पर मधुमक्खियों का एक बड़ा सा छत्ता लगा हुआ है और लड़का जाकर उन्हें छेड़ देता है। इसके बाद उसे देखकर यह भी नहीं लगता है कि मधुमक्खियों ने उसे काटा है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 67 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई बॉर्डर पर जाओ, थोड़ा पाकिस्तान में छोड़ दो। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत खतरनाक। एक अन्य यूजर ने लिखा- मधुमक्खी इसे काट क्यों नहीं रही है। वहीं वीडियो पर लिखा आता है, 'यमराज का बेटा है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
एक-एक मिसाइल और दागा जाए! पाकिस्तान में हमला होते ही सोशल मीडिया पर आई Memes की बारिश