1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गपागप दो बड़ी-बड़ी मछलियों को निगल गया यह पक्षी, Video देख हैरान रह गए लोग

गपागप दो बड़ी-बड़ी मछलियों को निगल गया यह पक्षी, Video देख हैरान रह गए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 06, 2025 11:57 pm IST,  Updated : May 06, 2025 11:57 pm IST

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग का पक्षी चंद सेकेंड में एक-एक कर दो जिंदा मछलियों को निगल जाता है।

मछलियों को निगलता पक्षी- India TV Hindi
मछलियों को निगलता पक्षी Image Source : SOCIAL MEDIA

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सफेद पक्षी बड़ी ही तेजी से दो मछलियों को गपागप निगलते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में पक्षी को एक नदी किनारे देखा जा सकता है, जहां वह पहले एक मछली को अपनी चोंच में पकड़ता है और उसे निगल लेता है। इसके तुरंत बाद, वह दूसरी मछली को भी उसी तेजी से पकड़कर निगल जाता है। पक्षी की इस फुर्ती और भोजन करने के अंदाज ने लोगों को हैरत में डाल दिया। 

दो मछलियों को जिंदा खा गया यह पक्षी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लाल रंग के छोटे से टब में दो जिंदा मछलियां मौजूद हैं, जिन्हें खाने के लिए एक सफेद रंग का पक्षी वहां पहुंचता है। पहले तो उसे देखकर लगता है कि ये सामान्य सा पक्षी इन मछलियों को नहीं खा पाएगा, लेकिन आगे जो नजारा देखने को मिला उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। पक्षी पहले एक जिंदा मछली को पल भर में निगल लेता है और फिर देखते ही देखते दूसरी मछली को भी अपना शिकार बना लेता है। यह छोटा सा पक्षी जिस तरह से दो जिंदा मछलियों को खाता है, उसे देखकर लोग हैरान हो गए।

38 लाख लोगों ने देखा ये वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने लायक हैं। कुछ लोग पक्षी की तेजी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे प्रकृति का चमत्कार बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर हैरानी हुई कि कैसे यह पक्षी इतनी आसानी से मछलियों को निगल गया। प्रकृति वाकई अद्भुत है!" वहीं, कुछ लोगों ने इसे हास्य के साथ जोड़ते हुए मज़ेदार मीम्स भी बनाए हैं। इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 3.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- इस पक्षी का पेट कितना बड़ा है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बैल हूं, बैलबुद्धि नहीं! टंकी का नल खोलकर पानी पीते नजर आए नंदी महाराज

चलती का नाम गाड़ी, जुगाड़ की मेहरबानी पर दौड़ रहे ऑटो का Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।