पिछले महीने की 22 तारीख को कुछ आतंकियों ने पहलगाम में घूमने गए लोगों को निशाना बनाकर उनपर गोलियां चलाई। आतंकियों के इस कायराना हमले में 26 लोगों की जान गई थी। उस हमले के तुरंत बाद से ही भारत के लोगों में आक्रोष देखने को मिल रहा था और हर किसी की जुबान पर ही एक मांग थी कि भारत सरकार इस हमले का करारा जवाब दे और जवाब ऐसा हो कि पाकिस्तान इसे चाहकर भी न भूल पाए। अब वो पल आ गया जब भारतीय सेना ने लोगों की इच्छा को पूरा करते हुए आज आधी रात को सेना ने करीब 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। अब इधर हमला हुआ और उधर सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तान के मजे लेने शुरु कर दिए। आइए आपको बताते हैं कि लोगों ने कैसे मीम बनाए।
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बारिश
1. एक-एक मिसाइल और दागा जाए
आप सभी ने पंचायत का आखिरी सीजन तो देखा ही होगा जिसमें बिनोद और भूषण के बीच चाय की बात हो रही है। उसका डायलॉग है कि एक-एक चाय और बोला जाए। मीमर्स ने उन दोनों के चेहर पर PM मोदी और अमित शाह का चेहरा लगाया और टेक्स्ट दिया 'एक-एक मिसाइल और दागा जाए।'
2. देख रहा है न बिनोद
दूसरा वायरल मीम भी पंचायत का ही। उसका एक डायलॉग बहुत फेमस है कि देख रहा है बिनोद। वायरल हो रहे मीम में टेक्स्ट बनाया है, 'देख रहा है बिनोद, कैसे मॉकड्रिल का बहाना करके एयर स्ट्राइक की जा रही है।'
3. इन्हें लगा सायरन कल इंडिया में बजेंगे
आइए अब अगले मीम के बारे में बताते हैं। वायरल मीम में नजर आ रहा है कि PM मोदी और अमित शाह एक साथ बैठे हुए हैं और दोनों फोन में देख रहे हैं। वहीं टेक्स्ट लिखा है, 'इन्हें लगा सायरन कल इंडिया में बजेंगे।'
यहां देखें कुछ और मीम्स
ये भी पढ़ें-