1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आप भी सावधान रहें..., मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से कैसे हुई चेन स्नैचिंग? Video आया सामने

आप भी सावधान रहें..., मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से कैसे हुई चेन स्नैचिंग? Video आया सामने

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के चेन छीन ली गई है। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

odisha bhuvaneshwar chain snatching- India TV Hindi
Image Source : REPORTER बदमाशों ने महिला की चेन छीनी।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राजधानी भुवनेश्वर में मंगलवार सुबह चेन स्नैचिंग की एक घटना सामने आई है। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। यह घटना शहर के चंद्रशेखरपुर थाना क्षेत्र के एक सुनसान गली में हुई। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

कैसे हुई वारदात?

जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला हर रोज की तरह सुबह टहलने के लिए अपने घर से निकली थीं। उसी दौरान दो युवक एक स्कूटी पर सवार होकर महिला का पीछा कर रहे थे। कुछ देर तक महिला के पीछे-पीछे चलने के बाद बदमाशों ने मौका देखकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजी से स्कूटी लेकर वहां से भाग निकले।

सीसीटीवी में क्या दिखा?

राजधानी भुवनेश्वर में चेन स्नैचिंग की इस घटना का पूरा दृश्य इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। वायरल हो रहे फुटेज में देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार युवक पीछे से महिला के पास आते हैं और अचानक चेन छीनकर फरार हो जाते हैं। इस घटना ने इलाके के लोगों को डरा कर रख दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

चंद्रशेखरपुर थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग के इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। चंद्रशेखरपुर थाना पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सुबह-सुबह हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- बाइक पर आए और अचानक किया तलवार से हमला, बदमाशों के आतंक का वीडियो हो रहा है वायरल

VIDEO: तमिलनाडु में शोभा यात्रा के दौरान अचानक पलट गया रथ, हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल