सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही है मगर कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक भैंसा वायरल हुआ जिसने खूब सार लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। अब फिर से उसी भैंसे से जुड़ी एक और खबर सामने आई है मगर पहले आपको यह बताते हैं कि जो भैंसा वायरल हुआ था, वो क्यों वायरल हुआ था और उसके बाद आपको ताजा मामला बताते हैं। आपको बता दें कि बांग्लादेश का जो भैंसा वायरल हुआ, उसका नाम 'डोनाल्ड ट्रंप' रखा गया है और इसके पीछे का कारण उसका हेयर स्टाइल है। दरअसल उस भैंसे के लहराते सुनहरे बाल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर हेयरस्टाइल से काफी मिलते-जुलते हैंऔर इसके कारण उसका नाम 'डोनाल्ड ट्रंप' रखा गया है। आइए अब ताजा मामला बताते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप भैंसे की कुर्बानी पर रोक
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डोनाल्ड ट्रंप नाम के भैंसे की कुर्बानी होने वाली थी मगर बांग्लादेश के अधिकारियों ने इस पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा के मौके पर वहां के अधिकारियों ने डोनाल्ड ट्रंप नाम के भैंसे की कुर्बानी पर रोक लगा दी। इसके साथ ही यह फैसला भी लिया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप नाम के उस भैंसे को अब बांग्लादेश की राजधानी के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रखने का फैसला लिया गया है।
भैंसा एल्बिनो से पीड़ित है
आपको बता दें कि वो भैंसा एल्बिनो (रंगहीनता) नामक दुर्लभ आनुवंशिक यानी जेनेटिक स्थिति से पीड़ित है। इस वजह से उसके शरीर में 'मेलेनिन' रंगद्रव्य बहुत कम या बिल्कुल ही नहीं बनता है। बांग्लादेश की पुलिस के मुताबिक वहां की सरकार के निर्देश देने के बाद आज कुर्बानी से कुछ घंटे पहले ही उसको कब्जे में ले लिया गया।
भैंसे के मालिक ने क्या बताया?
डोनाल्ड ट्रंप नाम के भैंसे के के मालिक मोनिरुज जमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ' दोपहर में पुलिस वाले यहां आए और कहा कि सरकार ने संरक्षण के लिए उस भैंसे को अपने कब्जे में लेने का फैसला लिया है।' मोनिरुज ने आगे कहा कि, हम सरकार से कोई विवाद नहीं चाहते थे तो हमने भैंसा उन्हें सौंप दिया। उन्होंने आगे बताया कि, 'अधिकारियों ने यह भरोसा दिलाया सरकार या तो मुआवजा देगी या फिर कोई दूसरा भैंसा, गाय या फिर बैल दिया जाएगा।
(इनपुट: पीटीआई)
ये भी पढ़ें-
McDonald's के बाहर रखा ये पुतला किसका है? शायद ही किसी को पता होगा इसका नाम