1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. McDonald's के बाहर रखा ये पुतला किसका है? शायद ही किसी को पता होगा इसका नाम

McDonald's के बाहर रखा ये पुतला किसका है? शायद ही किसी को पता होगा इसका नाम

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 28, 2026 11:56 am IST,  Updated : May 28, 2026 11:56 am IST

आप न जानें कितनी बार दोस्तों के साथ या फिर घर वालों के साथ McDonald's गए होंगे। इस दौरान वहां पर आपने एक जोकर का पुतला भी देखा ही होगा मगर क्या आप जानते हैं कि वो पुतला किसका है।

ये पुतला आखिर किसका है?- India TV Hindi
ये पुतला आखिर किसका है? Image Source : PEXELS

कई सारे लोग जिनकी सैलरी अच्छी है, वो लोग अकसर संडे को या फिर महीने में एक बार अपने दोस्तों के साथ या फिर फैमिली के साथ बाहर खाने के लिए चला ही जाता है। कोई किसी होटल में डिनर के लिए जाता है तो कुछ लोग किसी फेमस आउटलेट पर पिज्जा, बर्गर जैसी चीजों को खाने के लिए जाते हैं। आप भी अगर सप्ताह में एक बार या फिर महीने में एक बार बाहर खाने के लिए जाते हैं तो फिर आप कभी न कभी McDonald's में भी गए ही होंगे। आप वहां जाकर बर्गर तो जरूर खाया होगा। आज हम आपको McDonald's से जुड़ी एक ऐसी जानकारी देंगे जो आपने अब तक गौर नहीं किया होगा या फिर पता नहीं किया होगा।

McDonald's के बाहर पुतला देखा ही होगा

आप अगर McDonald's गए हैं तो फिर आपने देखा होगा कि वहां पर एंट्री से पहले बाहर एक बेंच पर एक जोकर का पुतला बैठा हुआ है। किसी आउटलेट पर यही पुतला खड़ा नजर आता है या फिर कहीं अंदर बैठा होता है। मगर सवाल यह नहीं है कि पुतला कहां रखा होता है, सवाल यह है कि जोकर का ये जो पुतला होता है क्या ये किसी असली आदमी का है या फिर कोई काल्पनिक करैक्टर है और इसका नाम क्या है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

McDonald's के बाहर वो पुतला किसका है?

आपको बता दें कि यह जो जोकर का पुतला है वो किसी असली आदमी का नहीं बल्कि एक काल्पनिक करैक्टर का है और इसका नाम रोनाल्ड मैकडॉनल्ड्स है। McDonald's के बाहर बेंच पर लाल-सफेद धारीदार कपड़ों और पीले जंपसूट में बैठा उस जोकर का पुतला McDonald's का एक बनाया हुआ करैक्टर है और ये कंपनी का सबसे फेमस Mascot है। बच्चे इसे देखते ही, इसके पास जाकर बैठ जाते हैं और आराम से फोटो क्लिक करवाते हैं। कई सारे लोगों के सामने आप जैसे ही McDonald's का नाम लेंगे तो उन्हें सबसे पहले इस Mascot ही ख्याल में आता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सेब पानी में डूबता नहीं बल्कि तैरता है मगर क्यों? 99% लोग नहीं जानते होंगे इसके पीछे का कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।