1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हे भगवान ये क्या देख लिया मैंने, वायरल Video देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

हे भगवान ये क्या देख लिया मैंने, वायरल Video देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा नजर आ रहा है। उसके सेहरे को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे कि ये क्या बना दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया सबसे अनोखा प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां दुनिया की अतरंगी और अनोखी चीजें देखने को मिलती रहती हैं। जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव हैं, उन सभी लोगों को पता होगा कि सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे पोस्ट दिखते हैं जिनकी कल्पना उन्होंने भी नहीं की होती है। हंसी-मजाक और जुगाड़ के अलावा सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट देखने को मिलते हैं और उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला इतना अलग है कि इसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे और सोचने लगेंगे कि दूल्हे ने क्या सोचकर इसे पहना होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दूल्हा शादी के लिए मंडप में बैठा हुआ है। पंडित जी शादी की रस्में आदि करवा रहे हैं। इसी दौरान नजर उसके सेहरे पर पड़ती है और वही हैरान करने वाली चीज है। आपने कई सारे दूल्हे और उनके सेहरे देखे होंगे मगर शायद ही किसी दूल्हे के सेहरे में लाइट लगा हुआ देखा होगा। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दूल्हे के सेहरे में लाइट लगी हुई है और वो बारी-बारी जल रही है। चलो यह भी ठीक था लेकिन उसकी बैटरी को तो कहीं छिपाना था मगर नहीं उसे एकदम सिर के ऊपर वाले भाग पर ही लगा दिया जो हर किसी को दिखाई दे रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दूल्हा डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियर है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये टेक्निक यहां से बाहर नहीं जानी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई इससे अच्छा QR कोड लगा लेता सिर पर। एक अन्य यूजर ने लिखा- औसतन डिप्लोमा इंजीनियर।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आंटी को सबक मिल गई अब नहीं करेंगी ऐसा, Video देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी

कचौड़ी खाने आए ग्राहक से परेशान हो गया दुकानदार, Video देख नहीं रुकेगी हंसी