1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बीमार पत्नी को पीठ पर उठाकर जगन्नाथ मंदिर तक ले गए बाबूजी, Viral Video देख आप भी कहेंगे- 'ये है सच्चा प्यार'

बीमार पत्नी को पीठ पर उठाकर जगन्नाथ मंदिर तक ले गए बाबूजी, Viral Video देख आप भी कहेंगे- 'ये है सच्चा प्यार'

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग पति अपनी पत्नी को पीठ पर उठाकर जगन्नाथ मंदिर तक ले गए।

old man Jagannath Temple video, viral video, puri temple video, viral news, viral news in hindi - India TV Hindi
Image Source : IG/@BEEN_SOCIAL पत्नी को पीठ पर उठाकर मंदिर लाए बुजुर्ग।

Viral Video : मोहब्बत की इस फरवरी में वैलेंटाइन डे मनाने के लिए लोग पार्टनर के सामने तरह-तरह के काम करते हैं। मगर, कई बार  बड़ी-बड़ी बातों से ज्यादा छोटी-छोटी चीजें मायने रखती हैं। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला पुरी के जगन्नाथ मंदिर में, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी बीमार पत्नी को अपनी पीठ पर उठा लिया और दर्शन कराए। मंदिर में दंपति के प्रवेश का वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों ने पति की देखभाल करने वाले और समर्पित जीवनसाथी होने की प्रशंसा की। वहीं कुछ लोगों ने कामना जताई कि काश उन्हें भी ऐसा ही जीवनसाथी मिलता।

इंस्टाग्राम पर वी​डियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर been_social नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति अपनी बीमार पत्नी को पीठ पर लादकर मंदिर के गर्भगृह में ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। स्वयं वृद्ध होते हुए भी उसने अपनी पत्नी को छोड़ने या एक पल के लिए भी उसे ज़मीन पर उतारने से इनकार कर दिया। यह दृश्य दोनों के बीच जीवन भर के प्रेम और देखभाल को दर्शाता है। यह क्षण दर्शाता है कि सच्चा प्रेम जीवन के हर पड़ाव में एक-दूसरे का साथ देना है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'अगर किसी से पूछा जाए कि प्यार को क्या कहते हैं... तो यही उसके लिए एकमात्र उदाहरण है... भगवान आप दोनों को सुरक्षित रखें।' दूसरे ने लिखा कि, ' जीवनसाथी होना ऐसा ही होता है, जय जगन्नाथ।' तीसरे ने कहा कि, 'जब भी मुझे प्यार मिले, मेरी यही कामना है कि वह ऐसा दिखे।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'यह इस पीढ़ी के लिए एक आदर्श हैं। जय जगन्नाथ।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'प्यार की असली परिभाषा।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत की इकलौती ट्रेन, जिसमें खिड़की और दरवाजा ही नहीं होता है; बेशकीमती चीज लेकर करती है सफर 

वॉशरूम के गेट पर WC का बोर्ड क्यों लगा होता है, आखिर क्या है इसका मतलब; हर किसी को जानना जरूरी