1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: इस तरीके से पीएंगे शराब तो रहेंगे आबाद, दादा जी का यह लॉजिक सुन हैंग कर जाएगा आपका दिमाग

VIDEO: इस तरीके से पीएंगे शराब तो रहेंगे आबाद, दादा जी का यह लॉजिक सुन हैंग कर जाएगा आपका दिमाग

सोशल मीडिया पर एक दादा जी का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दादा जी शराब पीने के एक खास तरीके के बारे में बात कर रहे हैं। दादा जी का तर्क है कि अगर आप इस तरीके से शराब पीएंगे तो फायदे में रहेंगे।

दादा जी ने बताया शराब पीने का बेहतरीन तरीका- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA दादा जी ने बताया शराब पीने का बेहतरीन तरीका

शराब पीने वाले लोग ये बात कभी नहीं मानते कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अगर उनसे कोई शराब छोड़ने के लिए कह दे तो वे उन्हें शराब पीने के 10 फायदे गिना देंगे। शराब को लेकर उनके तर्क भी काफी अजीबोगरीब होते हैं। जिन्हें मेडिकल साइंस बिल्कुल नहीं मानती। हाल में ऐसे ही शराबी अंकल का वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे लोगों को शराब पीने के पीछे अपना अजीबोगरीब तर्क देते हुए नजर आ रहे हैं। अंकल लोगों को समझा रहे हैं कि शराब पीने से कितना फायदा हो सकता है।

शराब पीने को लेकर दादा जी ने कह दी ये बड़ी बात

वीडियो में अंकल को पैग बनाते और उसे कैमरे के सामने दिखाते हुए देखा जा सकता है। अंकल को शराब को लेकर काफी अजीबोगरीब तर्क देते हुए सुना जा सकता है। अंकल कैमरे के सामने अपना जाम छलकाते हुए कहते हैं कि एक पैग दारू आपकी जिंदगी के 5 मिनट कम करता है। एक स्माइल आपकी जिंदगी के 10 मिनट बढ़ा देता है। अगर आप हंसते-मुस्कुराते हुए शराब पीते हैं तो 5 मिनट का आपको फायदा ही होगा। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @prof_desi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 36 हजार लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। 

दादा जी के लॉजिक का लोगों ने किया समर्थन

वीडियो में दादा जी द्वारा शराब पीने के इस तरीके के पीछे दिए गए तर्क को सुनने के बाद लोगों का दिमाग ही चकरा गया। उनका तर्क जितना अजीब था उतना ही गुदगुदाने वाला भी था। लोगों ने उनका यह तर्क सुनकर खूब ठहाके लगाए। कई लोगों ने तो उनके इस लॉजिक का समर्थन भी किया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- गजब का लॉजिक है अंकल का। दूसरे ने लिखा- अब नशेड़ी लोग कभी नहीं मरेंगे। तीसरे ने लिखा- मुस्कराते हुए अपनी उम्र बढ़ाएं। चौथे ने लिखा- अंकल ने यह बात बोलकर हमारा दिल जीत लिया एक पैग तो उनके नाम पर ही लगा लूंगा मैं आज। ऐसे ही तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया। जिनमें से अधिकतर लोगों ने दादा जी के बातों का समर्थन किया। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया के जरिए हड्डी-पसली बेचने का काम करती थी महिला, बढ़िया पैसा छापा

VIDEO: लड़की की टांगों की फोटो छुपकर खींच रहे थे अंकल, मंदिर में पाप करते रंगे हाथों पकड़े गए