1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बर्थडे के दिन लड़के ने रच दिया अनोखा इतिहास, Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

बर्थडे के दिन लड़के ने रच दिया अनोखा इतिहास, Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाएगा। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/GHANTAA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में एक से एक अतरंगी लोग हैं और उनकी कलाकारी देखने के बाद लोग भी हंसते हुए अपना माथा पकड़ लेते हैं। अब जितने भी लोग सोशल पर हैं, उन्हें तो पता ही होगा कि लोग कैसी-कैसी कलाकारी करते हैं क्योंकि इसके खूब सारे वीडियो जो वायरल होते हैं। हर दिन आपको कुछ ऐसे वीडियो दिख ही जाएंगे जिसमें लोगों के दिमाग का अंदाजा लग जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर आपको बताएंगे कि वीडियो को देखने के बाद लोगों ने क्या रिएक्ट किया है।

लड़के ने ऐसा क्या ही कर दिया

आप सभी जब अपने स्कूल में पढ़ते थे तब कई बार हुआ होगा जब आप अपने बर्थडे के दिन स्कूल गए होंगे। उस दिन आपने अपने टीचर्स और क्लासमेट्स को टॉफी बांटी होगी लेकिन क्या आपने कभी किसी को चीनी बांटते हुए देखा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का अपने बर्थडे के दिन क्लास में चीनी का डिब्बा लेकर गया है और वो सभी को चीनी बांटने के लिए उठा हुआ है। अब उसके इस कीर्तिमान को देख कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा है और इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर Ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'बर्थडे के दिन स्टूडेंट ने क्लास में टॉफी की जगह चीनी बांटी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये देखकर अच्छा लगा कि टीचर ने भी इसमें सपोर्ट किया। दूसरे यूजर ने लिखा- बर्थडे वाले दिन 1 किलो चीनी बांट दी सच हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई का कॉन्फिडेंस तो कमाल का है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

Viral Video: घर में घुसे कोबरा सांप से भिड़ गया जर्मन शेफर्ड, जबरदस्त लड़ाई में दोनों की मौत

मौज-मस्ती के लिए एक्सप्रेसवे पर कार से की आतिशबाजी, Viral Video पर गुरुग्राम पुलिस का आया रिएक्शन