1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक बार ऑन हो गया यह पंखा फिर बंद होने का कोई चांस नहीं, वजह जान इलेक्ट्रीशियन के दिमाग को ठोकेंगे सलाम

एक बार ऑन हो गया यह पंखा फिर बंद होने का कोई चांस नहीं, वजह जान इलेक्ट्रीशियन के दिमाग को ठोकेंगे सलाम

पंखे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक इलेक्ट्रीशियन की असाधारण सोच ने सबको चौंका कर रख दिया।

कमरे में लटका पंखा- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA कमरे में लटका पंखा

हर दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल होते रहता है। जिसे देख लोगों को बड़ी हैरानी होती है। हाल ही में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाले वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। जिसमें एक इलेक्ट्रीशियन ने अपने दिमाग की खुराफात से सबको चौंका दिया। दरअसल, इलेक्ट्रीशियन ने एक कमरे में पंखे को कुछ इस कदर सेट किया कि अगर यह पंखा एक बार ऑन हो गया फिर तो बंद होने का कोई चांस ही नहीं है। वह पंखा तब बंद होगा जब पंखा खराब हो जाए। इलेक्ट्रीशियन के इस खुराफाती दिमाग के पीछे का साइंस जब आप इस वायरल वीडियो में देखेंगे तो आप खुद इस इलेक्ट्रीशियन के दिमाग को सलाम ठोकेंगे।

इलेक्ट्रीशियन के दिमागी खुराफात को देख हो जाएंगे हैरान

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साधारण-सा दिखने वाला पंखा कमरे के अंदर लटका हुआ है। जिसकी स्विच दीवार पर एक बोर्ड पर लगने के बजाय ऊपर छत पर पंखे के बगल में लगी हुई है। पंखे को एक शख्स डंडे के सहारे उसका स्विच ऑन कर चलाता है। वहीं पास में खड़ी महिला भी इलेक्ट्रीशियन के दिमागी खुराफात को देख हैरान हो गई।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। लोगों ने इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इस इलेक्ट्रीशियन के दिमाग को सलाम!" दूसरे ने मजाक में कहा, "अब पंखा बंद करने के लिए बिजली का बिल जमा करना बंद करना पड़ेगा।" तीसरे ने लिखा- "इसे इलेक्ट्रिकल फील्ड में नया प्रयोग माना जाएगा।" इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @theindiansarcasm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

चूस-चूसकर नल्ली-निहारी खा रही थी दुल्हन, लोग और मेकअप का भी नहीं रहा ख्याल, Video देख लोगों को याद आई मंजुलिका

Video: अंकल के सामने कमर हिलाते हुए रील बना रही थी लड़की, आगे जो हुआ वह देख आपके दिल को भी मिलेगा सुकून