1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. AC एक और कमरे दो; शख्स ने दौड़ाया दिमाग और जुगाड़ हो रहा है वायरल

AC एक और कमरे दो; शख्स ने दौड़ाया दिमाग और जुगाड़ हो रहा है वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखने को मिला जिसमें एक शख्स का कमाल का दिमाग और उसका जुगाड़ अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको भी उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/PARMINDER_SINGH.J वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोग खूब हैं और जरूरत पड़ने पर वो अपना दिमाग दौड़ाकर कुछ न कुछ जुगाड़ कर ही लेते हैं। आपने भी शायद कभी न कभी कोई जुगाड़ करके अपना कोई काम किया होगा। वहीं बहुत सारे लोग जुगाड़ करने में कुछ ज्यादा ही माहिर होते हैं और उनके जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर कई सारे जुगाड़ आए होंगे और अब एक नया जुगाड़ देखने का समय आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे जुगाड़ में क्या है।

शख्स ने क्या जुगाड़ किया?

अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और ऐसे में आप एक AC खरीदकर लाते हैं तो क्या आप उस एक AC को दो रूम में लगा सकते हैं? जाहिर सी बात है कि नहीं लगा सकते हैं और उसे किसी एक ही रूम में लगवाएंगे और वहीं पर सब लोग ठंडी हवा खाएंगे लेकिन एक आदमी ने इस काम के लिए जुगाड़ किया है। वीडियो में दिखता है कि उसने दोनों कमरे के बीच की दीवार को थोड़ा सा तोड़वा दिया है और उस AC को बीच में फिट कर दिया है। इसके बाद बचे हुए स्पेस को किसी चीज से कवर कर दिया है। अब वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर parminder_singh.j नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 64 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- स्विंग कैसे खुलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- वो अलग ही लेवल का AC था। तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने भी एक दिन ऐसा सोचा था। चौथे यूजर ने लिखा- रिमोट किसके पास रहेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- गरीबों का AC.

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये ऑटो एक चलती फिरती मिनी लाइब्रेरी है, लोगों ने जमकर की तारीफ, देखें Video

इस ट्रक में तो गजब का सिस्टम फिट करवाया है, Video ने जमकर बटोरे लाइक्स