1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूर हो जाओ मेरी नजरों से! कपल ने एक महीने का खर्च बताकर लोगों के उड़ा दिए होश, यूजर्स ने कुछ यूं किया रिएक्ट

दूर हो जाओ मेरी नजरों से! कपल ने एक महीने का खर्च बताकर लोगों के उड़ा दिए होश, यूजर्स ने कुछ यूं किया रिएक्ट

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बेंगलुरु में रहने वाले एक कपल ने अगस्त महीने का अपना खर्च बताया। उस खर्च को जानने के बाद आप खुद कहेंगे कि कई लोग इतना साल में नहीं कमाते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/ESCAPETOLANDSCAPES वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में दो तरह के लोग आपको मिलेंगे। एक वो होते हैं जिनकी कमाई बहुत अच्छी होती है और वो अपनी जिंदगी बिल्कुल वैसे जीते हैं जैसे उन्होंने सपना देखा होता है। वहीं बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनकी कमाई एवरेज होती है और एक चीज को पूरा करने के लिए कई बार उन्हें दूसरी पसंद की चीज को टालना पड़ता है। आप अगर दूसरी श्रेणी में आते हैं तो फिर इस खबर को पढ़ने के बाद आपकी आंखें पूरी की पूरी खुली रही जाएंगी। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक कपल ने बताया है कि अगस्त में उनका कितना खर्च हुआ है और वो जानकर हर कोई हैरान है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में कपल ने क्या बताया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कपल बताता है कि बेंगलुरु में रहते हुए एक कपल के तौर पर उनका अगस्त महीने में कितना खर्च हुआ है। सबसे पहले उन्होंने बताया कि वो किराए के घर में रहते हैं जिसका किराया 42 हजार रुपए महीना है। इसके बाद उन्होंने अपने फिटनेस का बताया। उन्होंने बताया कि दोनों के पास पर्सनल ट्रेनर है और अगस्त में उन्होंने पिलाटेज एक्सरसाइज किया जिसका कुल खर्च 40 हजार आया। इसके बाद उनके महीने के राशन का खर्च 20 हजार हुआ। फिर उन्होंने हाउसहेल्प, OTT और यूटिलिटी बिल्स का बताया जो 10 हजार हुआ और बाहर खाने में 13 हजार का खर्च हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने ट्रिप के बारे में बताया। 2 इंटरनेशनल और 2 डोमेस्टिक ट्रिप का 3 लाख 50 हजार खर्च हुआ। इसके बाद 1 लाख SIP में और 15 हजार अन्य खर्चों में हुआ। कुल मिलाकर कपल का अगस्त महीने में 5 लाख 90 हजार खर्च हुआ।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर escapetolandscapes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को बहुत सारे लोगों ने देखा भी है और वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इनका 1 महीने का खर्च मेरे पूरे साल की कमाई है। दूसरे यूजर ने लिखा- दूर हो जाओ मेरी नजरों से। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ये मेरे CTC से ज्यादा है। चौथे यूजर ने लिखा- इतना कुछ बता दिया है तो ये भी बता दो तुम लोग रहने के लिए करते क्या हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- फेंकने में तो नीरज को कम्पटीशन देंगे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्रेमिका का फोन बिजी आया तो बंदे ने पूरे गांव की काट दी बिजली, Video हो रहा है वायरल

चोरी हुई नहीं करवा दी! वायरल हो रहे इस Video को जरा आप भी देखिए, लोग ले रहे हैं मजे