1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की के एक फैसले ने घरवालों की आंखों में ला दिए खुशी के आंसू, Video हो रहा है वायरल

लड़की के एक फैसले ने घरवालों की आंखों में ला दिए खुशी के आंसू, Video हो रहा है वायरल

एक एयरहोस्टेस का और उसके घरवालों का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/KAINATAAMIRR वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक लोग न जानें कितने सारे वीडियो को पोस्ट करते हैं। सभी वीडियो अलग-अलग तरह के होते हैं। किसी वीडियो में लोगों का जुगाड़ देखने को मिलता है तो किसी वीडियो में दिखता है कि लोग वायरल होने के लिए बेवकूफी करते हैं। इसके अलावा भी न जानें कितने तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हें आप भी तो देखते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कुछ वीडियो लोगों को इमोशनल कर देते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़की ने ऐसा क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक एमिरेट्स एयरहोस्टेस ने फैसला लिया कि वो अपने घर के लोगों को सरप्राइज देगी और इसी कारण वो बिना बताए अपने घर पर आई। अब वो काफी लंबे समय के बाद घर आई होगी इसी वजह से घर के लोग पूरी तरह से भावुक हो जाते हैं। उसके घर के लोगों का एक्सप्रेशन सब कुछ बता देता है। वहीं उस लड़की की मां की आंखों से तो आंसू निकलने लगते हैं। उसकी बहन की आंखों में भी खुशी के आंसू आ जाते हैं। लड़की के इसी एक फैसले ने घर वालों को खुश भी किया और उनके आंखों में खुशी के आंसू भी आ गए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kainataamirr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैं पहले से ही उन सभी को याद कर रही थी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं क्यों इमोशनल हो गई। दूसरे यूजर ने लिखा- इंटरनेट पर किसी अनजान के लिए रोने का एक और दिन। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं क्यों रो रही हूं, मेरे तो पैरेंट्स भी नहीं है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

मेट्रो स्टेशन पर लड़के की हरकत देख लड़की को आया गुस्सा, उसके बाद जो हुआ आप Video में देखें

बुढ़ापा आ गया मगर जवानी जाने को तैयार नहीं, आप खुद ही देखिए ये वायरल Video