1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो स्टेशन पर लड़के की हरकत देख लड़की को आया गुस्सा, उसके बाद जो हुआ आप Video में देखें

मेट्रो स्टेशन पर लड़के की हरकत देख लड़की को आया गुस्सा, उसके बाद जो हुआ आप Video में देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 12, 2025 01:43 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 01:43 pm IST

कई बार लोग प्रैंक के नाम पर कुछ भी हरकत कर देते हैं जिसे देखने के बाद कई लोगों को गुस्सा आता है तो कुछ लोगों को हंसी आती है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/RUCHIADARSH47

सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो को लोग पोस्ट करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया के यूजर ने हैं तो फिर आप भी  हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते ही होंगे और अपने टाइमलाइन पर हर तरह के पोस्ट देखते होंगे। उन्हीं सभी पोस्ट के बीच में कुछ वायरल कंटेंट भी नजर आते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोग वायरल होते हैं। कभी लोगों की अतरंगी हरकत का वीडियो वायरल होता है तो कभी बच्चों का प्यारा सा वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे मेट्रो स्टेशन पर एंट्री के पास से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में दिखता है एक लड़की अपना टिकट स्कैन करके बस अंदर जाने ही वाली थी कि कोई दूसरा लड़का वहां से अंदर आ जाता है। अब अपनी टिकट पर किसी दूसरे को निकलते देख किसी को भी गुस्सा आ जाएगा और लड़की को गुस्सा आया भी। वो गुस्सा हो जाती है और उससे बोलती है कि वो पागल है क्या, अब वो खुद कैसे जाएगी। पहले तो लड़का ऐसे रिएक्ट करता है जैसे कुछ नहीं हुआ है और अंत में वो अपना टिकट देता है जिसके बाद वो एंट्री कर पाती है। प्रैंक के लिए उस लड़के ने ऐसा किया जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RuchiAdarsh47 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी के साथ प्रैंक हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मोय मोय मोमेंट। दूसरे यूजर ने लिखा- होशियार लड़का। दूसरे यूजर ने लिखा- अगले स्टेशन पर पकड़ा जाएगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

बुढ़ापा आ गया मगर जवानी जाने को तैयार नहीं, आप खुद ही देखिए ये वायरल Video

प्रभु ऐसी भोली-भाली पत्नी दें सबको! Video में ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।