1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कीचड़ के बीच खुद फंस गए पूर्व सरपंच साहब, शख्स ने फिर ये कहकर लिए उनके मजे, देखें Video

कीचड़ के बीच खुद फंस गए पूर्व सरपंच साहब, शख्स ने फिर ये कहकर लिए उनके मजे, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 11, 2025 05:41 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 05:41 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने गांव के पूर्व सरपंच से मजे ले रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और वो आदमी क्या कहकर मजे ले रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X@ASLIVENOW

सोशल मीडिया बड़े ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि इसका इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से कुछ भी नहीं छुपता है। लोग जहां कहीं कुछ अतरंगी, नया या फिर अलग देखते हैं तो तुरंत उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल देते हैं और फिर उस एक वीडियो या फिर फोटो को बहुत सारे लोग देख लेते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर अगर हैं और हर दिन कुछ समय भी बिताते हैं तो फिर आप भी न जानें कितने सारे वीडियो देखते होंगे और उसमें से कई सारे वीडियो वायरल वाले भी रहते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।

इस वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किसी गांव की एक सड़क बारिश के बाद कीचड़ में बदल गई है क्योंकि वो सड़क कच्ची है। उसी कीचड़ में एक शख्स की बाइक फंसी हुई है और उसे निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बाइक फंसने के कारण उनके पैर भी कीचड़ में सन गए हैं और यह देखते हुए एक शख्स जो वीडियो बना रहा है वो हंसते हुए बोलता है कि अपने समय बना दी होती सड़क तो ये नौबत आती क्या? वीडियो में ऊपर लिखा हुआ है, 'फंसने वाले तो रोत फंस रहे थे पर जब पूर्व सरपंच जी खुद कीचड़ में फंसे तो आवाम बोली कि काश तब बनवा देते।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ASLiveNow नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब आप सरपंच थे तभी रोड बनवा देते तो ये दिन नहीं देखना पड़ता, सरपंच जी ने उन पैसों से गाड़ी नहीं ली क्या?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब और कहां का है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

साल 1965 में हुई एक शादी का खर्च आप सभी को कर देगा हैरान, Video देख लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

बोतल की सारी बदबू दूर करने के लिए महिला ने बताई ट्रिक, Video हो गया खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।