आज के समय में आप जब भी किसी शादी में जाते होंगे तो वहां की सजावट और खाने की व्यवस्था देखकर तारीफ भी करते होंगे और साथ में यह भी सोचते होंगे कि यार इस शादी में कितना खर्च हुआ होगा। जब बात आपके घर में किसी की शादी की आती होगी तो फिर आप हैरान होते ही होंगे कि आज के समय में शादी में कितना खर्च होता है। लेकिन जैसे ही कोई बताता है कि अब से 30, 40 या फिर 50 साल पहले की शादी में कितना खर्च होता था तो हर कोई हैरान हो जाता होगा। अगर आपके साथ ऐसा नहीं हुआ है तो फिर वायरल हो रहा वीडियो आप जरूर देखें।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स एक डायरी दिखाता है जिसमें 1965 की शादी का खर्चा लिखा हुआ है। वो शादी 10 फरवरी 1965 को हुई थी। पहले तो वो दिखाता है कि तब की शादी में कितने शगुन आते थे। सगुन में बहुत सारे लोगों ने 1-1 रुपए दिए थे और कुल 50 रुपए आए थे। इसके बाद वोट रसोइया, नाई और आदी के खर्चे दिखाए हैं और अंत में दिखाता है कि तब की पूरी शादी 1504 रुपए और 64 पैसे में हो गई थी और ये वाकई हैरान करने वाला है क्योंकि आज के समय में इससे ज्यादा पैसा तो एक बार बाहर खाना खाने जाने पर हो जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर Ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कितने सस्ते दिन थे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तब सैलरी 50 रुपए हुआ करती थी। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे कोई टाइम मशीन बनाओ रे। तीसरे यूजर ने लिखा- सस्ता कुछ नहीं था, इतने का जुगाड़ करना भी महाभारत था, जैसे अब है वैसे ही था सिस्टम।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बोतल की सारी बदबू दूर करने के लिए महिला ने बताई ट्रिक, Video हो गया खूब वायरल
इस आदमी के घर में हुई सबसे अनोखी चोरी, Video देख आपको भी आएगी हंसी