1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखकर तो आईफोन वाले भी माथा पकड़ लेंगे, वायरल Video देख लोगों ने भी दिए मजेदार रिएक्शन

ये देखकर तो आईफोन वाले भी माथा पकड़ लेंगे, वायरल Video देख लोगों ने भी दिए मजेदार रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 11, 2025 04:06 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 05:52 pm IST

कुछ लोग अपने दिमाग का ऐसा इस्तेमाल कर डालते हैं कि उनकी खोज देख हर कोई हैरान हो जाता है। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होते ही रहते हैं। आइए आपको अभी वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@JEETN25

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है और इस अड्डे पर कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन अलग-अलग चीजें सोशल मीडिया पर आती हैं और उनमें से कई सारे कंटेंट वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो और फोटो सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं या फिर ऐसे पोस्ट वायरल होते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी कई सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी 2 दिन पहले ही आईफोन 17 की सेल शुरू हुई जिसके बाद आईफोन लवर्स ने उसे खरीदना शुरू कर ही दिया होगा। वहीं इन सभी के बीच में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक मेकअप किट नजर आ रहा है मगर ये वाला किट सबसे अनोखा है। किसी ने आईफोन वाले पूरे लुक में मेकअप का किट बनाया है और इस यूनिक लुक के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स ने पीछे से बॉडी को खोला और फिर पता चलता है कि वो एक मेकअप किट है। इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @JeetN25 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आईफोन 17 न सही ये तो ले ही सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मैं कहां से ले सकती हूं, मुझे किसी को गिफ्ट करना है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या पता आईफोन 17 के लिए यहीं से आइडिया मिला हो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

साल 1965 में हुई एक शादी का खर्च आप सभी को कर देगा हैरान, Video देख लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

बोतल की सारी बदबू दूर करने के लिए महिला ने बताई ट्रिक, Video हो गया खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।