1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सावन में महिला ने किया हरियाली वाला मेकअप, Video देख लोगों ने कमेंट कर खूब लिए मजे

सावन में महिला ने किया हरियाली वाला मेकअप, Video देख लोगों ने कमेंट कर खूब लिए मजे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 14, 2025 04:37 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 04:38 pm IST

मेकअप एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मेकअप का मकसद चेहरे को निखारना है, न कि उसे पूरी तरह बदल देना। लेकिन इस महिला ने मेकअप को एक अनोखा कैनवास बना लिया, जहां उसने हरे रंग का ऐसा प्रयोग किया कि उसे देखकर यह लगने लगा कि वह न सिर्फ अलग दिखना चाहती थीं, बल्कि वह सोशल मीडिया पर तहलका भी मचाना चाहती थी।

महिला ने मेकअप कर खुद को बना लिया हरी परी- India TV Hindi
महिला ने मेकअप कर खुद को बना लिया हरी परी Image Source : SOCIAL MEDIA

कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल होने का ऐसा जुनून रहता है कि इसके लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कोई अपना टैलेंट दिखाता है तो कोई वायरल होने के लिए अजीबो-गरीब तरीका अपनाता है। हाल में ऐसी ही व्यूज की भूखी एक महिला का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने मेकअप का ऐसा प्रयोग किया कि देखने वाले की आंखें फटी की फटी रह जाएं। महिला का यह वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने हरे रंग के मेकअप से सबको हैरान कर दिया। ये मेकअप ऐसा है कि इसे देखकर लोग न सिर्फ चौंक गए, बल्कि कमेंट सेक्शन में उसकी ऐसी तफरी ली कि अगर वह उन कमेंट्स को पढ़ ले तो आज के बाद ऐसे वीडियो बनाना छोड़ दे।

मेकअप कर हरी परी बन गई महिला

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ने मेकअप के नाम पर हरे रंग का इस्तेमाल किया है कि अब वह हरी परी लगने लगी है। आमतौर पर मेकअप में गुलाबी, लाल या न्यूड शेड्स का बोलबाला रहता है, लेकिन इस महिला ने मेकअप की सारी परंपराओं को ताक पर रखकर हरे रंग को अपना फैशन स्टेटमेंट बना लिया। इसके लिए महिला ने चेहरे पर हरा फाउंडेशन, हरी लिपस्टिक, हरा आईशैडो, और तो और बालों में ढेर सारी हरी क्लिप्स लगा रखी है। इतना ही नहीं, महिला ने हरे रंग का सूट भी पहना है। साथ ही उसने गले में हरा हार भी पहना है। वीडियो को देख ऐसा लग रहा जैसे सावन का महीना उस पर ही उतर आया हो।

हरे-भरे जंगल की रानी बनने की तैयारी कर रही हैं दीदी

मेकअप का मतलब होता है चेहरे को निखारना, खूबसूरती को उभारना। लेकिन इस महिला ने मेकअप को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है। महिला का ये कोई साधारण मेकअप लुक नहीं था, बल्कि हरे रंग की पूरी सिम्फनी थी। वीडियो में महिला ने इतनी सारी हरी क्लिप्स अपने बालों में लगाईं कि उसे देखकर लगता है जैसे वो किसी हरे-भरे जंगल की रानी बनने की तैयारी कर रही हों। इस वीडियो को सती दास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @sathis_beauty_world से शेयर किया है। जिसे अब तक करीब 2 करोड़ लोगों ने देखा और 80 हजार लोगों ने लाइक किया है।

लोगों ने कमेंट कर खूब लिए मजे, किसी ने कहा तोता तो किसी ने बताया काई

इस वीडियो का असली मजा तो कमेंट सेक्शन में है, जहां लोगों ने अपनी क्रिएटिविटी के साथ कमेंट किए हैं। जहां वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “अलिफ लैला की जिन्न बन गईं आप।” तो किसी ने चुटकी लेते हुए कहा, “सबको पीलिया होता है, आपको हरिया हो गया है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इतनी फुर्सत चाहिए जिंदगी में कि इतनी क्लिप्स लगा सकूं।” किसी ने इस लुक को “हरित क्रांति” का नाम दिया, तो किसी ने सावन का महीना याद कर लिया। एक यूजर ने तो मजाक में कहा, “ये देखकर पता चला कि सावन आ गया है।” जबकि कुछ लोगों को तो इस मेकअप को देख उन्हें तोते की याद आ गई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

एकदम सेम टू सेम! वृंदावन की गलियों में घूमते दिखा अनिरुद्धाचार्य का हमशक्ल, Video देख ठहर गई लोगों की नजरें

कनाडा में नदी किनारे भारतीयों ने की गंगा आरती, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।