सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको कब क्या देखने को मिल जाए, आप कभी भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट करते हैं जिन्हें हमारी तरह आप भी देखते ही होंगे। उन्हीं सब वीडियो में से कुछ ऐसे भी होते हैं जो वायरल हो जाते हैं। कभी हंसी-मजाक के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी लोगों के जुगाड़ वाले वीडियो वायरल होते हैं। कभी स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी अतरंगी हरकत वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आपने भी अपनी फीड पर ऐसे तमाम वीडियो देके ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा मॉनिटर पर अपनी शादी के दौरान का वीडियो चला रहा है जिसमें दुल्हन यानी जो अब उसकी बीवी है, वो नजर आ रही है। इसके तुरंत बाद वो घर में बैठी बीवी को वीडियो में दिखा देता है। दोनों के चेहरे के बीच का अंतर देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाएगा। शादी के समय मेकअप के कारण उसकी बीवी जैसी दिखती है और बिना मेकअप के उसकी बीवी जैसी दिखती है, वो दोनों लुक बिल्कुल अलग है और इसी कारण से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @avanish_du26445 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस 19 और 20 हजार का फर्क है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई धोखा हुआ है इसके साथ। तीसरे यूजर ने लिखा- वो बिना मेकअप के अच्छी दिखती है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
करे कोई और भरे कोई का सबसे बेहतरीन उदाहरण देखना है? वायरल Video में दिख जाएगा
दीदी अब सपने में भी डांस करने से डरेगी, Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी