1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. करे कोई और भरे कोई का सबसे बेहतरीन उदाहरण देखना है? वायरल Video में दिख जाएगा

करे कोई और भरे कोई का सबसे बेहतरीन उदाहरण देखना है? वायरल Video में दिख जाएगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 04, 2025 05:43 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 05:43 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप 'करे कोई और भरे कोई' का साफ मतलब समझ जाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SANKII_MEMER

सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो लोग पोस्ट करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जब जाते होंगे तो आप तरह-तरह के वीडियो और फोटो को स्क्रोल करते हुए देखते ही होंगे। कभी हंसाने और हैरान कर देने वाले पोस्ट नजर आते हैं तो कभी कुछ ऐसे वीडियो या फिर फोटो वायरल होते हुए मिल जाते हैं कि उन्हें देखकर लोगों को गुस्सा आ जाता है। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा। जैसा पोस्ट, वैसा रिएक्शन आपने भी दिया होगा। खैर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपको हंसी आएगी और सामने वाले के लिए बुरा भी लगेगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा चलती बाइक पर स्टंट कर रहा है। वो चलती बाइक की सीट पर खड़ा हो गया है और बाइक चल रही है। जब वो यह स्टंट कर रहा होता है, तब बहुत सारे बच्चे सड़क के किनारे खड़े होकर देख रहे होते हैं। अचानक वो बंदा चलती से बाइक से नीचे कूद जाता है और यहीं पर कांड हो जाता है। जो स्टंट कर रहा होता है, वो तो कूद जाता है मगर उसके कूदते ही बाइक सड़क के एक किनारे की तरफ जाने लगती है और वो एक बच्चे को टक्कर मार देती है। बच्चा उस बाइक के साथ खेत में जा गिरता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमला अचानक हुआ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि वीडियो कब और कहां का है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी अब सपने में भी डांस करने से डरेगी, Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

ये लड़का तो उम्मीद से भी तेज निकला, बिहार की बात करते-करते कह दी अपने फायदे की बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।