1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब अंदर का सुलेमानी कीड़ा काटता है तो कुछ ऐसी ही हरकतें करता है इंसान, वायरल Video पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

जब अंदर का सुलेमानी कीड़ा काटता है तो कुछ ऐसी ही हरकतें करता है इंसान, वायरल Video पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 26, 2025 02:20 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 02:20 pm IST

सोशल मीडिया पर शख्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स किसी शानदार हेयरस्टाइल के लिए अपने बालों में आग लगा लेता है। वो तो गनीमत रही कि आग शख्स के काबू से बाहर नहीं हुई, नहीं तो शख्स को बैठे-बैठे लेने के देने पड़ जाते।

शख्स ने हेयस्टाइल के लिए अपने बालों में लगा लिया आग- India TV Hindi
शख्स ने हेयस्टाइल के लिए अपने बालों में लगा लिया आग Image Source : X/@REVERIEKEONA

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ अनोखा और हैरान करने वाला कंटेंट वायरल होते रहता है। हाल ही में एक ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने अपने बालों में आग लगाकर हेयर स्टाइलिंग करने की कोशिश करते दिख रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, एक शख्स हेयर स्टाइल के चक्कर में अपने बालों को ही आग के हवाले कर देता है।

शख्स ने जानबूझकर लगा लिया अपने बालों में आग 

वीडियो के शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जलती हुई मैचस्टिक को जलाकर अपने बालों के पास लेकर जाता है और जानबूझकर अपने बालों में आग लगा लेता है। यह नजारा देखने में इतना चौंकाने वाला है कि इसे देखने वालों की आंखें खुली रह गईं। शख्स बिना किसी डर के अपने बालों को जलाता है और फिर कंघी से उन्हें स्टाइल करने की कोशिश करता है। कुछ ही सेकंड में आग बुझ जाती है, और शख्स का नया हेयर स्टाइल सामने आता है। हालांकि, यह स्टंट उतना आसान नहीं है जितना दिखता है। कई बार इस तरह के प्रयोग खतरनाक साबित हो सकते हैं।

लोग शख्स की हरकत को बता रहे हैं खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना

यह वायरल वीडियो सोशल साइट एक्स पर @reveriekeona नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 56 लाख लोगों ने देखा है और 1900 लोगों ने लाइक किया है। इस वायरल वीडियो पर बड़ी तादाद में यूजर्स ने खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं। जहां कुछ लोग इस अनोखे हेयर स्टाइलिंग तरीके को "देसी जुगाड़" कहकर मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "ये क्या नया फैशन आ गया? आग से बाल काटने का स्टाइल!" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "ऐसा करने की हिम्मत कैसे हुई? अगर आग न बुझी होती तो फिर क्या करता ये?"

फायर हेयरकट का ट्रेंड

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आग से बाल काटने या स्टाइल करने का वीडियो वायरल हुआ हो। पहले भी कई बार हेयर स्टाइलिस्ट्स और नाइयों ने इस तकनीक का इस्तेमाल करके लोगों का ध्यान खींचा है। कुछ सैलून में "फायर हेयरकट" एक ट्रेंड बन चुका है, जहां अनुभवी बार्बर जेल या विशेष रसायनों का उपयोग करके बालों में नियंत्रित तरीके से आग लगाते हैं और फिर उन्हें स्टाइल करते हैं। इस तकनीक का दावा है कि यह बालों के सिरों को सील करके उन्हें स्वस्थ और चमकदार बनाता है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छ को हल्के में ले रहा था कुत्ता, जब जबड़े में अटकी जान तो पतली हो गई हालत

पापा की परियों को भी पीछे छोड़ गया मम्मा का यह मगरमच्छ, Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।