हर इंसान के कुछ न कुछ शौक होते हैं जिसे वो अपने पैसों के मुताबिक पूरा करता है। ऐसा मानकर चलते हैं कि आपको घूमने का शौक है और उसके लिए आपने अपना अच्छा खासा पैसा लगाकर एक शानदार कार खरीदा या फिर स्पेशल ऑर्डर पर बनवाया। इसके बाद आपने उसे चालू किया और घूमने निकल गए मगर कुछ दूर जाते ही उसका इंजन जल जाए या फिर खराब हो जाए तो आपको कैसा लगेगा। आप अपना माथा पकड़कर यही कहेंगे कि पैसा बर्बाद हो गया सारा। अब ऐसा ही कुछ एक बंदे के साथ हुआ। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखा और वो क्या मामला है।
लॉन्च के 15 मिनट बाद ही डूबा जहाज
अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक शानदार और लग्जरी जहाज पानी में अभी बस उतरा ही है और वो लॉन्च होता है। इसके बाद वो समुद्र में अपना पहला सफर शुरू करता है लेकिन कुछ दूर जाने के बाद किसी तकनीकी कारण की वजह से वो एक तरफ झुक जाता है और फिर वो उसी तरफ पानी में डूबने लगता है। इसके बाद दिखता है कि एक बंदा उस जहाज के एक कोने पर लाइफ जैकेट पहनकर खड़ा है और वो फिर उसे पानी में कूदकर खुद को बचाना पड़ता है।
यहां देखें वह वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_fluxfeeds नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कुछ जानकारी भी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, 'एक बिल्कुल नई लक्जरी नौका, जिसका मूल्य 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर था, अपने मेडन लॉन्च के मात्र 15 मिनट बाद ही डूब गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 42 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं उम्मीद करता हूं कि उन्होंने अच्छा इंश्योरेंस करवाया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- उसमें एक छेद होगा। वहीं एक यूजर ने GIF शेयर किया है जिसका मतलब यह है कि 1M धुआं हो गया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढें-
ये देखो इंडिया का अपना सुपरहीरो, बर्फ लादने के बाद कुछ यूं चलाते दिखा स्कूटी, Video वायरल
दीदी रील को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगी, कंटेंट देखने के बाद आप भी ऐसा ही सोचेंगे