आज के समय में लगभग हर किसी के पास स्मार्ट फोन है और वो सभी लोग आपको सोशल मीडिया पर भी मिल जाएंगे। अब जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं, उसमें से बहुत सारे लोगों को रील बनाने की आदत है। वैसे तो रील बनाने में कोई भी दिक्कत नहीं मगर जब लोग इस रील के लिए अपनी जान को खतरे में डालते हुए खतरनाक स्टंट करने लगते हैं तो फिर दिक्कत है क्योंकि ऐसे में जान भी जा सकती है मगर लोगों को रील के आगे अपनी जान की भी परवाह नहीं है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई लोगों के वीडियो वायरल हुए हैं जिन्होंने रील के लिए खतरनाक स्टंट किया है और कई वीडियो में यह भी दिखा है कि उस चक्कर में उनका क्या हाल हुआ है। अभी भी स्टंट करते एक बंदे का वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो मुंबई लोकल का मालूम पड़ता है। वीडियो में दिखता है कि ट्रेन एक स्टेशन से गुजर रही है। इस दौरान वो प्लेटफॉर्म के पास वाली ट्रैक से जा रही है और तभी एक लड़का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनवा रहा है। वो लड़का ट्रेन से बाहर लटका हुआ है और एक पैर को उसने प्लेटफॉर्म पर रखा हुआ है। अब ट्रेन के साथ वो पैर को प्लेटफॉर्म पर घसीटते हुए स्टंट कर रहा है और आगे वाले दरवाजे से अपना वीडियो बनवा रहा है। वहीं एक और लड़का दरवाजे पर लटका हुआ नजर आ रहा है। अब सोचिए कि जो स्टंट कर रहा है, किसी कारण उसका पैर मुड़ जाए या फिर कुछ आगे आ जाए तो उस रफ्तार में उसका क्या होगा मगर उसे इसकी कोई चिंता नहीं है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MdZeyaullah20 नाम के आकउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसे लोगो के लिए ही एक कहावत बनी है, "बाप मर गया अंधेरे में,
बेटे का नाम पॉवर हाउस", आप क्या कहेंगे इसे?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- राजस्थानी कहावत है कि बाप न मारी मिंडकी ,बेटा तिरंदाज। दूसरे यूजर ने लिखा- यह मुंबई के अनपढ़ और गवार छपरी लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- सीधे ऊपर वाले को कॉल लगा रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- मौत से खेल रहा बंदा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसे तेजस्वी मैकेनिक से तो भगवान ही बचाए, हरकत देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें Video
Viral Photo: ये हैं रियल हीरो! 6 घंटे जाम में फंसकर ड्राइवर ने महिला को सुरक्षित पहुंचाया घर, अब Rapido ने दिया बड़ा इनाम