A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने X को दिया सबसे अनोखा रिव्यू, पढ़ने के बाद लोट-पोट हो जाएंगे आप

शख्स ने X को दिया सबसे अनोखा रिव्यू, पढ़ने के बाद लोट-पोट हो जाएंगे आप

एक पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसमें दिख रहे स्क्रीनशॉट को जब आप देखेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि पोस्ट में ऐसा क्या है।

Viral screenshot- India TV Hindi
Image Source : X/@VIVEK_1052 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ तो लोग पोस्ट करते ही रहते हैं और इसी कारण एक दिन में कई सारे पोस्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही चीजें होती हैं, जो सबसे अलग होती हैं और लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी हर दिन कई सारे वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है और ये वाला बहुत ही फनी है। आइए आपको बताते हैं कि पोस्ट में क्या देखने को मिला।

शख्स ने क्या रिव्यू दिया?

आप यह तो जानते ही होंगे कि प्लेस्टोर पर किसी भी ऐप को रिव्यू दिया जा सकता है। तो एक शख्स ने वहां जाकर X को रिव्यू दिया है। उसने रिव्यू क्या दिया है, वहां जाकर अपना दुख बताया है। उसने रिव्यू देते हुए लिखा, 'बहुत बेकार ऐप, मैं जब भी लड़कियों को प्रपोज करता हूं, वो मुझे ब्लॉक कर देती हैं। प्लीज ब्लॉक करने का ऑप्शन हटाओ पहले।' अब किसी और ने यह देखा और स्क्रीनशॉट ले लिया है। अब वही स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @vivek_1052 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इसके पास असली दिक्कत है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कुछ लोगों ने रिएक्ट  भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दुख दर्द। दूसरे यूजर ने लिखा- रिजेक्शन से ज्यादा ब्लॉक दुख देता है। तीसरे यूजर ने लिखा- बात तो सही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- गलत हुआ भाई के साथ।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन के पहिए किस धातु से बनते हैं? लोहा सोच रहे हैं तो बिल्कुल गलत हैं आप