A
Hindi News वायरल न्‍यूज ऐसी हरकत तो कोई लड़का ही कर सकता है, Video देख लड़कियां हो जाएंगी हैरान

ऐसी हरकत तो कोई लड़का ही कर सकता है, Video देख लड़कियां हो जाएंगी हैरान

एक क्लासरूम का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जितनी भी लड़कियां उस वीडियो को देखेंगी वो सभी हैरान हो जाएंगी क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ तो नहीं ही किया होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@BYOMKESBAKSHY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिन्हें देखकर कुछ लोग तो हैरान हो जाते हैं तो वहीं कई लोगों को अपने बचपन की याद आ जाती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन थोड़ा समय बिताते हैं तो फिर आपने ऐसे एक से बढ़कर एक वीडियो देखे होंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे होते हैं। हर दिन कुछ वीडियो वायरल होते हुए तो देखने को मिल ही जाते हैं जिसमें जुगाड़, अतरंगी हरकत, कारनामे, स्टंट, डांस और इनके अलावा भी बहुत कुछ देखने को मिलता है। अभी भी एक मस्त वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी क्लासरूम का है। क्लास खाली है मगर बेंच पर बच्चों के बैग रखे हुए हैं। सभी के अलग-अलग बैग हैं जिसमें स्टूडेंट्स ने अपने कॉपी-किताब रखे हुए हैं। वहीं एक ने बैग खरीदने का झंझट ही नहीं पाला। वीडियो में दिखता है कि एक स्टूडेंट के कॉपी-किताब किसी बैग में नहीं बल्कि एक नमकीन के पैकेट में रखे हुए हैं। अभी जो बारिश का समय चल रहा है, उसे देखते हुए यह जुगाड़ भी सही है। बारिश से कॉपी-किताब गीले नहीं होंगे। अतरंगी होने के कारण वीडियो वायरल हो रहा है और ऐसा कारनामा जरूर किसी लड़के ने किया होगा क्योंकि अभी तक ऐसा कुछ करने वाली कोई लड़की तो नजर नहीं आई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रफ कॉपी और 1 पेन लेकर आया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं एक बार छोटे पहिए वाला ट्रैवल बैग लेकर स्कूल गया था।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मगरमच्छ को हल्के में ले रहा था कुत्ता, जब जबड़े में अटकी जान तो पतली हो गई हालत

पापा की परियों को भी पीछे छोड़ गया मम्मा का यह मगरमच्छ, Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी