1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा जुगाड़ तो कोई इंडिया वाला ही कर सकता है, Video देख आप भी कहेंगे यही बात

ऐसा जुगाड़ तो कोई इंडिया वाला ही कर सकता है, Video देख आप भी कहेंगे यही बात

एक से बढ़कर एक जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला बहुत ही अलग है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

jugaad, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ऐसा अनोखा जुगाड़ कभी नहीं देखा होगा

इंडिया में जुगाड़ बहुत ही कॉमन शब्द है। जब भी लोगों को कोई समस्या होती है, उन्हें पैसे बचाने होते हैं या फिर अपने दिमाग की कलाकारी दिखानी होती है तो वो ऐसे-ऐसे जुगाड़ करते है कि उसे देख कई बार तो वो भी चौंक जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको कुछ भी समझाने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे जिसमें एक से बढ़कर एक और पहले से यूनिक जुगाड़ नजर आया होगा। हर दिन कुछ न कुछ जुगाड़ का वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

बंदे ने किया कमाल का जुगाड़

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स ने साइकिल के साथ खेत जोतने का एक जुगाड़ किया है। शख्स ने खराब साइकिल का सीट हटाया। आगे वाला पहिया हटाया और वहीं सबसे नीचे उसने खेत जोतने वाला एक ब्लेड लगा दिया है। अब जुगाड़ के बाद उस साइकिल के जरिए वो खेत को जोतते हुए नजर आ रहा है। साइकिल अब उल्टा चलेगा। वो हैंडल को पकड़ेगा और ब्लेड को खेत में लगाकर पहिए की मदद से खेत जोतने का काम करेगा। अनोखा जुगाड़ होने के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiancasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में टेक्स्ट लेयर करते हुए लिखा है, 'कोई भी देश कम्पीट नहीं कर सकता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अमेरिका क्या कहता था। दूसरे यूजर ने लिखा- भारतीय दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहे हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन के दरवाजे पर लड़की बनवा रही थी रील, आंटी ने देखा तो उतार दिया भूत, देखें Video

ट्रेन में सोते शख्स की जेब से पुलिस वाले ने निकाला फोन, उसके बाद का नजारा आप Video में देखें