1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा दिमाग कोई इंडिया वाला ही लगा सकता है, वायरल जुगाड़ का Video आप भी देखिए

ऐसा दिमाग कोई इंडिया वाला ही लगा सकता है, वायरल जुगाड़ का Video आप भी देखिए

एक ऐसे जुगाड़ का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो अब तक किसी ने सोचा तक नहीं होगा। वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/MISS_PINKI___15 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में भले ही आपको किसी दूसरे चीज की कमी देखने को मिल जाएगी मगर कभी भी यहां जुगाड़ की कमी देखने को नहीं मिलेगी। इंडिया के लगभग हर इंसान के अंदर जुगाड़ करने की खूबी होती है। लोगों को जैसे ही जरूरत पड़ती है तो वो कुछ न कुछ जुगाड़ खोज ही लेते हैं और कभी-कभी तो जुगाड़ देखने के बाद उसे करने वाला भी हैरान हो जाता है कि उसने क्या कमाल का जुगाड़ किया है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखते होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई जुगाड़ वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसा जुगाड़ पहले कभी देखा है?

आपके घर में अगर खेती होती है या फिर गेहूं राशन से लिया जाता है तो फिर आप जानते होंगे कि उन्हें धोने के बाद छत पर सुखाना एक चैलेंज है क्योंकि कबूतर उन्हें चुगने लगते हैं। इसमें लोगों को दिक्कत नहीं होती मगर कबूतर गेहूं को बहुत बिखेर देते हैं और समेटने में मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में किसी को छत पर रहना पड़ता है या फिर गेहूं को ढकना पड़ता है जिससे उन्हें सूखने में समय लगता है। मगर एक बंदे ने इसका भी जुगाड़ खोज लिया है। वीडियो में दिख रहा है कि छत पर गेहूं डालने के बाद मच्छरदानी तान दी गई है। अब मच्छरदानी की वजह से कबूतर की चिंता खत्म हो गई और इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर miss_pinki___15 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मच्छर दानी नहीं गेहूं दानी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये आइडिया इंडिया के बाहर नहीं जाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छी तकनीक है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बस इतनी ही इंसानियत होनी चाहिए सभी में, वायरल Video आप भी देखिए

DU के स्टूडेंट ने देर रात सबमिट किया अपना टास्क, मैसेज देख फिर प्रोफेसर ने दिया ऐसा रिएक्शन