हर इंसान के अलग-अलग शौक होते हैं जिन्हें वो अपने फ्री टाइम में करना बहुत पसंद करता है। कोई फिल्म या फिर सीरीज देखता है तो कोई गाना सुनता है। कोई गाना गुनगुनाता है तो कोई गिटार बजाने का शौक रखता है। कुछ लोग क्रिकेट खेलते हैं तो कोई बैडमिंटन खेलने का शौक रखता है। वहीं कुछ लोग पत्ते खेलना पसंद करते हैं। आज की जनरेशन शायद ही आपको पत्ते खेलते दिखे मगर बुजुर्ग लोग आपको जरूर पत्ते खेलते दिख जाएंगे। वो लोग अपने ग्रुप के साथ इसका आनंद लेते हैं। आपको भी अगर पत्ते खेलने का शौक है तो फिर यह आर्टिकल आपके लिए ही है।
कौन सा राजा दिखता है सबसे अलग?
आप अगर पत्ते खेलते हैं तो फिर जानते ही होंगे कि एक डेक में कुल 52 पत्ते होते हैं। ये पत्ते 4 सूट में बंटे होते हैं जो क्लब, स्पेड्स, डायमंड और हार्ट्स हैं। इन चारों सूट में 13 रैंक के पत्ते होते हैं। इन पत्तों में चार बादशाह होते हैं जो अलग-अलग सूट में होते हैं। अब इन चार बादशाहों में से एक बादशाह सबसे अलग होता है। आपने तो शायद ही कभी इस चीज को नोटिस किया होगा। तो आपको बता दें कि हम जिस बादशाह की बात कर रहे हैं वो किंग ऑफ हार्ट्स है। दरअसल ये अलग इसलिए है क्योंकि बाकी तीन बादशाहों की तो मूंछ है मगर इसकी मूंछ नहीं है।
क्यों नहीं होती किंग ऑफ हार्ट्स की मूंछ?
अब आपके दिमाग में यह सवाल तो आ ही रहा होगा कि ऐसा क्यों होता है। तीन बादशाहों की मूंछ है मगर एक की नहीं है। इसके पीछे क्या कारण है। आइए फिर आपके इस सवाल का जवाब देते हैं। बता दें कि इसके पीछे कोई आधिकारिक जवाब तो नहीं है। अब किंग ऑफ हार्ट्स की मूंछें न होने के पीछे जो कारण बताया जाता है वो यह है कि शुरुआत में किंग ऑफ हार्ट्स की मूंछें थी मगर धीरे-धीरे वो ब्लॉक घिस गए जिनसे इन्हें प्रिंट किया जाता था और किंग ऑफ हार्ट्स की मूंछें गायब हो गई। इसके बाद उन्हें वापस नहीं लाया जा सका और फिर बिना मूंछों वाला किंग ही चलन में आ गया।
आपको बता दें कि किंग ऑफ हार्ट्स को अकसर सुसाइड किंग कहा जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता हैृ क्योंकि पत्ते को देखकर लगता है कि वो अपने तलवार से अपने सिर पर हमला कर रहा है।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स से ली गई है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पिज्जा गोल मगर उसका बॉक्स हमेशा चौकोर, ऐसा क्यों? शायद ही कोई जानता होगा जवाब