1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पिज्जा गोल मगर उसका बॉक्स हमेशा चौकोर, ऐसा क्यों? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

पिज्जा गोल मगर उसका बॉक्स हमेशा चौकोर, ऐसा क्यों? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 10, 2026 12:38 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 12:38 pm IST

आपने पिज्जा तो कई बार खाया होगा। कई बार आपने ऑर्डर करके घर पर भी पिज्जा मंगाया होगा। तो क्या आपने कभी गौर किया है कि पिज्जा तो गोल होता है मगर उसका डिब्बा हमेशा चौकोर होता है। ऐसा क्यों होता है?

Pizza Interesting facts- India TV Hindi
गोल पिज्जा का बॉक्स चौकोर क्यों होता है? Image Source : PEXELS

हम लोग एक महीने में न जानें कितनी बार बाहर की चीजें मंगाते और खाते हैं। हम लोग कभी समोसे खाते हैं तो कभी नूडल्स खा लेते हैं। कभी पैकेट वाले आइटम्स खाते हैं तो कभी बाहर घूमने जाते हैं तो न जानें कितनी सारी चीजें बाहर की खाती हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे। आज हम आपको एक ऐसे आइटम से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जो आपने कई बार खाया होगा मगर शायद ही कभी इस एंगल से सोचा होगा। हम पिज्जा की बात कर रहे हैं। आपने पिज्जा तो खूब खाया होगा। कभी दोस्तों के साथ तो कभी घर वालों के साथ तो कभी अकेले खाया होगा लेकिन उसके बॉक्स को लेकर कभी भी आपके दिमाग में यह सवाल नहीं आया होगा कि वो हमेशा चौकोर क्यों होता है।

पिज्जा का बॉक्स चौकोर क्यों होता है?

आपने पिज्जा खाया है तो यह जानते ही होंगे कि पिज्जा हमेशा गोल शेप का ही होता है। लेकिन क्या कभी यह नोटिस किया है कि यह गोल पिज्जा जिस बॉक्स में आता है, वो गोल नहीं होता है बल्कि पिज्जा का बॉक्स हमेशा चौकोर होता है। शायद आपने नोटिस नहीं किया होगा मगर हमने नोटिस किया और आज हम आपको यह बताएंगे कि गोल पिज्जा के लिए चौकोर बॉक्स क्यों चुना जाता है। दरअसल पिज्जा के बॉक्स को चौकोर इसलिए बनाते हैं क्योंकि चौकोर बॉक्स बनाना आसान होता है, उसमें खर्च भी कम होता है और उन्हें हैंडल करना भी बहुत आसान होता है। इसी वजह से पिज्जा के बॉक्स को पिज्जे का आकार का बनाने की जगह चौकोर बनाया जाता है। आपको बता दें कि चौकोर बॉक्स एक कार्डबोर्ड की शीट से बन जाते हैं और कोने में सॉस के साथ दूसरी चीजें रखने की जगह भी होती है।

पिज्जा का इतिहास भी जान लीजिए

ऐसा कहा जाता है कि पिज्जा की शुरुआत पुराने मेडिटेरेनियन फ्लैटब्रेड से हुई थी मगर मॉडर्न पिज़्ज़ा, जो आज हम और आप खाते हैं, वो 18वीं सदी में इटली के नेपल्स में गरीब मज़दूरों के लिए सस्ते, फास्ट फूड के तौर पर बनते थे। तब इसमें सिंपल चीज़ें होती थीं और टमाटर की वजह से यह बहुत ही ज्यादा फेमस हो गया जिससे 1889 में मार्गेरिटा बना। 1900 के दशक की शुरुआत में इटली के इमिग्रेंट्स इसे अमेरिका लेकर पहुंचे जिसके बाद यह दुनिया भर में एक जरूरी डिश बन गया।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स से ली गई है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पंडित जी ने मंडप में कह दी ऐसी बात जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद, Video भी हो गया वायरल

दीदी की तो घनघोर बेइज्जती हो गई, वायरल Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।